खुली किताब के सारे पन्ने 
एक आदि ही पढ़ पाई 
क्यूँ कि समय न था 
मन मसोस कर रह गई |
जीवन का संग्राम 
थमने का नाम नहीं लेता 
मन उलझा उलझा रहता
कितनी बातों को दर किनारे रखता |
कभी ख्याल मन में आता 
किससे अपना कष्ट बांटूं 
किसे अपना हम राज बनाऊँ 
उसे कहीं खोजूं खोजती ही न रह जाऊं |
यूं तो जीवन है सुखी संपन्न 
कोई कमीं नहीं मुझको 
फिर भी यदि असंतुष्ट रहूँ 
किसको दोष दूं |
यही फितरत मन की मुझे
कहीं की भी नहीं रहने नहीं देती
उलझी उलझी सी हैं जिन्दगी 
ठीक से जीने नहीं देती |
आशा
/
बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएंThanks for the comment sir
जवाब देंहटाएंमन को संयत रखा जाये तो हर उलझन सुलझ जाती है ! अच्छी अभिव्यक्ति !
जवाब देंहटाएंसुप्रभात
जवाब देंहटाएंधन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |