12 जुलाई, 2022

हाइकु


१-भरे दो नैन  

तेरा उत्साह देख  

 बह निकले 

२- मन ने सोचा

नृत्य तेरा देख के

 तू गुणी है

३-छलके अश्रु

गर्म  जल धारा से 

हुई  विभोर

४-आज की नारी

है सक्षम सफल

अक्षम नहीं 

५-मोहताज है

बस तेरे प्यार की

  नहीं विवश 

६-मांग आज की   

नफरत नहीं हो 

 प्यार ही प्यार 

७- हैं भाई भाई  

हम सब एक हैं 

धर्म ना  बांधे  

८-शालीन हुए 

म्रदु भाषी हो गए

संस्कारी हुए 

९- भीगे भागे से 

छाते  के अन्दर से  

झांकते  वर्षा 

१०-जल फुहार 

आसमा से बरसी 

भिगोने लगी |







8 टिप्‍पणियां:

  1. सुप्रभात
    धन्यवाद विभाजी टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: