26 जून, 2023

मन ने भी कुछ सोचा

\

दिन बीता ,शाम आई , रात गई

कहने को कोई काम नहीं किया

 फिर क्या किया

                      कुछ नया नहीं पर धैर्य रखा   |                                     

इसकी महिमा से

कोई अपेक्षा  नहीं रखी

फिर भी कर्तव्य करती गई

जो भी सोचा किया पूर्ण रूचि से किया |

मन मुखरित हुआ ना  हुआ

स्वप्न का भी अर्थ नहीं सूझा

आने वाले स्वप्नों का अर्थ सार्थक नहीं हुआ

यही अच्छा  हुआ ना  हुआ |

जीना केवल स्वप्नों में

है क्या  न्याय हमारा   

अपने मन का किया

किसी ने सही  समझाया  नहीं

यह  तो पता नहीं पर आशय नहीं समझा |

बस एक धैर्य था जिसका दामन पकड़ा

कभी तो सफलता मिलेगी यही सोचा

असफलता से सफलता की राह मिलेगी

यही विशेषता है इस में |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: