17 अक्तूबर, 2023

आत्म विश्वास

 एक वह  दिन था जब 

हमें  जानता न था कोई 

किसी कार्य को करने के लिए 

बाहर वालों का मुंह देखना पड़ता था |

बहुत कठिनाई हुई इस समाज में 

खुद को स्थापित करने में 

पर जब सफलता पाई 

खुशियों से मन भरा |

अब सोच लिया ना डरने से 

हिम्मत से सभी कार्य करने में 

कभी पीछे ना हटेंगे 

यही हिम्मत अब उत्पन्न हुई 

दिल को विश्वास आया 

कदम पीछे ना हटेंगे कभी |

आशा सक्सेना 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: