कोशिश में कमी होनी न
चाहिये
प्रयत्न करते रहना चाहिए 
पूरी शिद्दत से |
है  जीवन एक जटिल पहेली 
 नहीं आसान इसे हल करना 
इसको हल करने में 
जीवन बीत जाएगा  |
 हल निकले जब 
कोई
 खुद को सफल मान लेना 
और असफल रहने  पर
 कभी हार न मानना |
फिर से प्रयास रत
रहना 
सफलता हाथ आते ही 
खुद को सक्षम  समझना 
 यही एक तरीका है खुश रहने का |
वही सफल है जीवन में
जो असफल होने से
नहीं डरे 
हार नहीं  माने किसी से 
किसी बैसाखी की चाह
रहे | 
आशा सक्सेना