है आज की प्राथमिकता
समाज की एक जुटता 
प्रशासन को  सहयोग 
देना  तन मन धन से |
 बड़े छोटे में भेद भूल 
जाति में विभेद न कर
 हो मानवता सर्वोपरी  
तभी लक्ष्य पूरा होगा
 इस महामारी को हराने का|
 प्रथम कर्तव्य हमारा है 
 आपसी तालमेल से
 देश को सुदृढ करना
आपस में न उलझना |  
 सरकारी  योजनाओं की
सफलता में 
निजी स्वार्थ से ऊपर उठ कर
सच्चे मन से योगदान  करना   
 जातिगत भेदभाव
से दूरी रख कर  
निस्वार्थ हो पूरी लगन से सेवा करना | 
 डाक्टरों व उनके
सहयोगियों ने
जी जान लगा दी है मानव  सेवा में  
दिन देखा न रात
पुलिस कर्मियों ने की मशक्कत 
स्वच्छता कर्मियों  ने भी 
 पूरा दिया योगदान है | 
वे  हैं सम्मान
के हकदार
 और बधाई के हैं पात्र 
 नियमों के दायरे में रहकर
 सरकार के
हाथ मजबूत करना है आवश्यक|
 इस  कठिन दौर से गुजरने के लिए
आपदा से निजात पाने के लिए  
ऐसी परिस्थितियों  से उभरने  के लिए
है यही  सच्ची राष्ट्र भक्ति |
यदि  इस समस्या से बाहर निकलने  के लिए  
दिए हर निर्देश  का पूर्ण रूप से  पालन कर  
निर्दिष्ट  मार्ग पर चल कर 
आपदा प्रबंधन में सहभागी  होना होगा  | 
आशा   
सार्थक सन्देश देती सशक्त प्रस्तुति ! बहुत बढ़िया ! जन जन तक यह सन्देश पहुँचना परम आवश्यक है !
जवाब देंहटाएंधन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |
जवाब देंहटाएं