कहना है आसान कुछ और लिखो
मैंने सोचा कोशिश तो करूं
असफल रही तो क्या 
कभी तो सीख ही जाऊंगी|
अध्यन करूंगी शब्द कोष देखूंगी
नए शब्दों के अर्थ देखूंगी 
उन्हें याद करने की कोशिश
में 
दिन भर व्यस्त रहूंगी |
कभी तो लिख पाऊंगी 
नया लिख पाई अगर असफल न रही
        
अपनी सफलता पर मुझे 
 जो खुशी मिलेगी उस
पर नाज करूंगी |
अपने पर भरोसा है मुझको 
सोचे कार्य पूर्ण करने का 
खुद की महनत पर
विश्वास  है मुझे 
पीछे नहीं  हटूंगी |
आशा सक्सेना
.jpg)
और देखिये ना ! मेहनत कितना सुन्दर रंग लाई ! कितनी बढ़िया कविता बन गयी ! कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती !
जवाब देंहटाएंधन्य वाद साधना टिप्पणी के लिए
जवाब देंहटाएंधन्य वाद साधना टिप्पणी के लिए
जवाब देंहटाएं