31 जुलाई, 2023

यह जीवन है इसे ऐसे ही जीना है

 

जीवन तो जीवन है 

इसको ऐसे ही जीना है 

कितनी भी कठिनाई आए 

सहन उसे भी करना है |

किसी की बंदिश सहना

 नहीं मंजूर उसे

यदि उसने सोच लिया

उसने सही मार्ग चुना है 

वह  सही राह पर चल रही |

जो मन में आया वही किया उसने

किसी के साथ ना चल पाई वह

नाही अनुसरण कर पाई किसी का

यही जिद रही उसकी उस में ही खुश रही |

छोटा समझ की जिद पूरी

किसी ने  ठीक से समझाया नहीं उसे

हर जिद्द पूरी की उसकी

मनमौजी बना दिया उसे |

आशा सक्सेना 

7 टिप्‍पणियां:

Your reply here: