30 जुलाई, 2023

मुझे तुम से कभी प्यार ना रहा कभी

 मुझे तुमसे प्यार ना  रहा कभी भी 

पर बहुत सन्मान रहा 

;इतना कि जिसे नापने का

 पैमाना नहीं है |

विज्ञान ने की इतनी प्रगति 

पर ऐसा उपकरण बनाना भूल गए 

जब तब भी कोशिश की 

अपनी असफलता पर 

मन को बहुत ठेस लगी |

पर विरोध ना कर पाए किसी का |

अपने को पहचान ना पाए 

पहले से यदि खोज लिया होता 

इतना अपमान ना सहना पड़ता 

अपने पराए का भेद समझ हर 

ब्यवहार एक जैसा रखते 

कभी नहीं उलझते |

आशा सक्सेना 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: