30 जुलाई, 2023

आत्मविश्वास

 हर राह पर चलने की कसम खाई 

पहले  देखीपरखी फिर राह पकड़ी 

किसी से  पूंछा नहीं ;किसी पर  भरोसा किया |

अपने पर रखा भरोसा

\किया अनुसरण अपने विचारों पर 

यही क्या कम है कठिनाई से भागा नहीं 

अपनी राह खुद चुनी यही सही किया |

किसी को दोष तो ना दिया 

असफलता सफलता के

   झुले पर झूलता रहा 

पर हिम्मत नहीं खोई|

 आत्मविश्वास ने साथ दिया 

अपने पैरों पर खडा रहा 

किसी और की बैसाखी ना चाही 

आशा सक्सेना 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: