20 अगस्त, 2023

हमारी बिल्ली कोजी का मानवीय कारण

 

पहले कभी सोचा ना था 

जानवरों हो भी समझ होती है 

हमने तो उसे खिलोना समझा था

दिन भर सोता था भूले से जगता था | 

रात में जागरण करता 

घर की रखवाली करता 

यदि कोई अजनबी आता

 उसके आसपास चक्कर लगाता |

यदि कुछ भी सामान को हाथ नया व्यक्ति लगाता 

वह  वहीं  बैठ कर अपनी पूँछ हिलाता 

जब तक कोई उस पर ध्यान ना देता 

वह वहीं डटा रहता अपना गुस्सा दिखाता |

रात को आठ बजे

 अपनी बहिन की राह देखता जैसे ही घंटी बजती 

वह  दर  पर जा बैठता 

उसकी राह देखता भोजन के लिए |

भोजन मिलते ही खेलने का मन बनाता 

दौड़ कर छिपता

 उसे खोजने को दौड़ना पड़ता |

आशा  सक्सेना 

जोर से आवाजें करना पड़तीं 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: