20 नवंबर, 2023

दूसरेकी थाली में मीठा ही मीठा

वह  प्यार का भूखा  नहीं है 

स्नेह उसे भर पूर मिला है 

फिर भी है अभाव उसके जीवन में 

यह किसी से नहीं छिपा है |

कभी दिल खोल कर हंसता नहीं 

ना ही कोई मित्र उसका 

जिससे मन की बात सांझा कर पाए

अपने  मन को हल्का कर पाए ||

वह तलाशता रहता अपने हम कदम को 

ऐसा  लगता जैसे वह हो भूखा केवल स्नेह का 

 किसी की माँको अपना समझ 

सारा प्रेम न्योछावर करता 

पर कभी नहीं सोचता

वह  उसके बारे में क्या विचार करती |

कभी वह  शिकायत भी करता कि 

माँ का प्यार बट गया है 

वह  पूरा प्यार नहीं करती उसको 

यही  सोच मन में उदासी आई उसके 

उसे कौन समझाएदूसरों की थाली में

 मीठा  ही मीठा नजर आता है उसे 

 दूसरों से तुलना  करना ठीक नहीं 

आशा सक्सेना 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: