04 नवंबर, 2023

भक्तों की महफिल

   भक्तो की महफिल में

भावों का  समूहन हुआ 

भावनाएं प्रवल हुई 

भक्त हुए आसक्त उन में |

दोनो  रहते साथ आपस 

कोई बहस नहीं होती 

मिलजुल कर साथ आते जाते  |

जब आहाट होती दरवाजे पर 

महमानों का स्वागत होता 

दिलो जान से खुश हो कर 

मेंहमानों को बैठाया जाता मंच पर |

कार्यक्रम पारंभ होता परिसर में 

मां सरस्वति के पूजन अर्चन से 

अपने अपने विचार रखे जाते 

सब के समक्ष पूरे प्रमाणों से |

कार्यक्रम सफल होता 

भगवत भजन की अन्तिम प्रस्तुति से 

सब का स्वागत होता पुष्प मालाओं से 

सब प्रस्थान करते अपने अपने घरों को |

आशा सक्सेना 

|




   

2 टिप्‍पणियां:

Your reply here: