01 नवंबर, 2023

आज करवा चौथ है

 

       आज करवाचौथ  है |

बिना जल के कठिनाई से

शाम का समय निकलता

 बहुत मुश्किल   से |

कुछ समय  तो

गृह कार्य  में निकल जाता

कुछ पूजा में

कुछ चाँद निकलने के बाद |

चाँद कभी समय पर उदय हो जाता

कभी बहुत इंतज़ार  करवाता

टाइम होते ही बच्चे ऊपर छत पर जाते

चंद्रोदय की  सूचना देते |

पूजा की थाली जल्दी से ले कर

छत पर आ दर्शन करती

छलनी में मुंह देख पिया का

पूजन पूरा करती |

आशा सक्सेना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: