02 नवंबर, 2023

आगमन वर्षा का

 

1-सुनहरी है

शाम की रंगीनियाँ

अस्त सूरज

२-हरी पत्तियाँ

वृक्षों पर सोहतीं

मुरझा गईं

३-हरा भरा है

बगिया का आलम

माली खुश है

४-सावन आया

झरझर बरसा

टपका जल

५-बादल घिरा 

बिजली कड़की है 

बर्षा हो रही 

६- सर्द हवा है 

बहती है  खुशी से 

नाच मयूर

७-ओले बरसे 

भर लिए थाल में 

दवा के लिए 

८ -वर्षा आई है 

सुहाना मौसम है 

चलो घूमने 

आशा सक्सेना 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: