26 दिसंबर, 2023

आने वाला वर्ष

 कल की सुबह जब होगी 

आने वाले वर्ष  का इन्तजार रहेगा 

जाने वाले कल ने विदा चाही 

जाने कितने अधूरे रहे काम जो पूर्ण न हो पाए 

उनकी पूर्ती करना जरूरी है  |

यदि सोचा समझा नहीं कार्य जो शेष हैं 

 वे ऐसे ही रह जाएंगे कभी पूर्ण न हो पाएंगे |

 हम अपने आप से बादा करलें 

आगे बढ़कर  आने वाले वर्ष में  

 कदम बढ़ाकर पीछे न हटाएंगे  

कभी हार किसी से न मानेगे |

आने वाला वर्ष बहुत सी खुशिया लाएगा 

तभी जोर शोर से उसका स्वागत किया जाएगा 

सारे कार्य जब संपन्न होंगे 

मन को सुकून मिलेगा  |

आशा सक्सेना 



2 टिप्‍पणियां:

Your reply here: