28 दिसंबर, 2023

जिन्दगी जीने के लिए हैं आवश्यक

 

जिन्दगी जीने के लिए  क्या चाहिये

क्या रोटी कपड़ा और मकान चाहिए

इन साधनों से क्या होता है

 केवल शरीर ही चल सकता है मन नहीं |

शरीर के अलावा कुछ और भी होता है

नाम है  जिसका मन 

 कोई रूप रंग नहीं उसका

यदि  उसका ध्यान नहीं रखा 

तब  वह नाराज बना रहता |

उसकी भी संतुष्टि चहिये 

उस हेतु  यत्न करना होते हैं 

जितनी आवश्यकताएं पूर्ण होगी 

तभी सफल जीवन होगा

उतना ही मन प्रसन्न होगा

 जीवन भर खुशियों के  फूल खिलेंगे |

 रोटी कपडे और मकान की जरूरत से भी 

मुंह फेरा नहीं आ सकता

ये और मन की संतुष्टि  दौनों हैं 

 आवश्यक सुखी जीवन के लिए |

आशा सक्सेना

2 टिप्‍पणियां:

Your reply here: