16 जनवरी, 2024

भावोंका उद्गम

ये भाव  कहांसे आए

 कहाँ सजे सजाए 

जान नहीं पाई 

कोशिश की जानकारी की |

मन में हुई बड़ी बेचैनी 

जल्दी से निष्कर्ष निकालने की 

किसी ने सलाह दी 

शब्द कोष खोजने की |

शव्दार्थ तो सरलता से मिला 

पर शब्द के उदगम का अर्थ तक 

 पहुँच नहीं पाई 

गुरू जी के पास गई 

उनसे मिली जानकारी भाव की 

जब खोजा अपना ही

 मन का  कोना कोना |

मन को सुकून आया

जब खोज पाई

 सही अर्थ भाव का 

तभी आगे बढ़ने की तमन्ना हुई |

आशा सक्सेना 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: