18 जनवरी, 2024

तस्वीर की विशेषता

 

कला कौशल तुम्हारा

तस्वीर में रंग लाया

कुछ ही रंगों का उपयोग हुआ

पर वे रहे विशेष  |

तस्वीर बनी बेहद  सुन्दर

उसकी कोई सानी न थी

रंगों का अदभुद ताल मेल

किसी अन्य से न था |

अपने आप में दिखती सजीव सी

मानो बोल पड़ेगी अभी ही

दिखती सजींव सुन्दर जीवंत सी

फेलाती आकर्षण दूर तक |

आशा सक्सेना  

 

17 जनवरी, 2024

हाइकु

१-जिस दिन से
 यह खेल हुआ है
 मजा आया है 
 २-यह  जीवन 
 सीधी लकीर नहीं 
 कांटे हैं यहाँ
 ३- उलझन है 
 मार्ग सीधा नहीं है
 कोशिश करो 
 ४-सागर नहीं
 गहरा सरोबर 
 गहरी खाई 
 ५-कितना भय
 जल कलकल से
 भय ना कर
आशा सक्सेना

दरवाजे पर डोली खड़ीहै

 

जीवन में असंतुलन हर समय रहा 

कभी ठहराव नहीं आया 

मैंने कोशिश भी की 

ट्रेन पटरी पर नहीं आई | 

इससे बेचैनी अधिक बढी 

दर्द बढ़ता गया 

सुधार उसमें ना आया 

किसी ने कहा आध्यात्म का सहारा लो 

जिसे   कभी करने का मन न हुआ 

यह भी न कर सकी

पर मन पर नियंत्रण करने की ठानी 

इस में सफल हुई

तब देखा द्वार पर डोली खड़ी हैं

 मुझे राम घर ले जाने के लिए | 

जैसे ही डोली को देखा

मन खोया राम में 

मैं ने जीवन को सफल पाया 

अपने को राम का  आश्रित पाया 


आशा सक्सेना 

16 जनवरी, 2024

भावोंका उद्गम

ये भाव  कहांसे आए

 कहाँ सजे सजाए 

जान नहीं पाई 

कोशिश की जानकारी की |

मन में हुई बड़ी बेचैनी 

जल्दी से निष्कर्ष निकालने की 

किसी ने सलाह दी 

शब्द कोष खोजने की |

शव्दार्थ तो सरलता से मिला 

पर शब्द के उदगम का अर्थ तक 

 पहुँच नहीं पाई 

गुरू जी के पास गई 

उनसे मिली जानकारी भाव की 

जब खोजा अपना ही

 मन का  कोना कोना |

मन को सुकून आया

जब खोज पाई

 सही अर्थ भाव का 

तभी आगे बढ़ने की तमन्ना हुई |

आशा सक्सेना 


15 जनवरी, 2024

कवि के भाव खोजते


 कवि के भाव खोजते उचित शब्दावाली

मन के विचार  व्यक्त करने को

जब सही शब्द मिलते

 वहअपने मन के भेद खोल पाता |

जब पूरी संतुष्टि शब्दो से होती

सुन्दर रचना का जन्म होता

उसका मूल्यांकन  हो पाता

कवि  के विचारों  को पंख मिलते उड़ने को |

अपने को ठीक से समझाने के लिए

यदि कोई धुन चुन कर वह गुनगुनाता

जब वह गाता अपनी रचना को

लोगों के मुंह से वाह वाह लिकलती |

मन प्रफुल्लित हो जाता

लेखन उसका  सार्थक होजाता

और प्रोत्साहन मिलता

अन्य रचना के जन्म को |

आशा सक्सेना

14 जनवरी, 2024

दीप शिखा

 

अगना बुहारा

द्वार झाड़ा पोंछा

पूजा  की थाली सजाई

श्री राम जी के स्वागत के लिए|

थाल में दीपक सजाए

 आरती के लिए

 तेल लिया बाती डाली दीपक मैं

फिर उसे  चौक पर रखा

 प्रज्वलित किया 

आराधना  के लिए .

दीपक की लौ  तेज हुई

 ऊंचाई छूने लगी

अद्भुद छवि दिखी मंदिर में  |

 एक बात दिखाई दी

 दिए के  नीचे

कोई रौशनी न थी 

घना अन्धेरा  था

सोचा यह कैसे हुआ पर 

इसका कोई जबाब न था

देखा  दीप शिखा की चमक में

 कोई कमीं न थी |

वायु के घटते बढ़ते वेग से

 दीप शिखा ने नर्तन किया

जब वायु वेग बढ़ा

 दीप शिखा तेज हो कर विलुप्त हुई

फिर अन्धकार हुआ वह 

 कहाँ गई कोई जान न सका

 उसका अभाव देख 

 मन को  कष्ट हुआ 

फिर से दीप जलाए न गए

 भय था वायु वेग के आने  का | 

आशा सक्सेना  

        

13 जनवरी, 2024

अन्तराष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर

 

देखी पोस्ट अंतराष्ट्रिया हिन्दी दिवस पर

मन हुआ  अपार प्रसन्न

 देख कर भाषा में परिमार्जन

हिन्दी  का कोई मुकाबला नहीं 

किसी अन्य भाषा से  |

भारत में जहां भी जाएं 

हिन्दी सरलता से बोली जाए

यह राष्ट्रीय भाषा 

कहलाए गलत क्या है

जरूरी नहीं कि 

अन्य भाषाएँ नहीं  सीखें

 आवश्यक है उन के गुलाम 

न बनें  रहने की |

हमें गर्व है अपनी भाषा पर 

 उसके साहित्य पर

जहां जाते हैं भूरिभूरि 

प्रशंसा पाते हैं 

हिन्दी साहित्य पर

हिन्दी कवियों की 

तो बाढ़ लगी है

दिल खोल कर लिखते है  

खुले दिल से गाते हैं |

भारत की  अपनी  

भाषा है हिन्दी

उसके माथे पर

 बिंदी सजती 

प्रयत्न जारी रहेंगे 

इसकी प्रगति पर 

हमें अभिमान है 

अपनी भाषा पर |

आशा सक्सेना