04 नवंबर, 2010

और तुलना कैसी

तारों से दमकता आकाश
दीपावली की रात
और सतत टिमटिमाते
माटी के दीपक
घर रोशनी से चमकने लगे
मंद हवा के स्पर्श से
दिये भी धीरे-धीरे
बहकने लगे
ख़ुद पर ही
मोहित होने लगे
तारों से तुलना करने लगे |
जो बात हम में है
उन तारों में कहां
हैं मीलों दूर
हमारी चमक दमक से
और वंचित
सब के प्रेम से
प्यार हमें सब करते हैं
स्नेह से सजाते हैं
तारे तोअपने आप ही
टिमटिमाते हैं !
तारे चुप कैसे रहते
पलट वार किया बोले
है जीवन तुम्हारा
बस एक रात का
जल्दी ही बुझ जाते हो
फिर आते होअगले बरस
हम तो समस्त सृष्टि के दुलारे
रोज यहाँ आते हैं
अमावस की रात्रि को
कुछ अधिक ही सजा जाते हैं
झिलमिलाती चुनरी पहन
जब वह जाती है
बहुत आल्हादित करती है
तभी तो हमारा वर्णन
चाहे जब होने लगता है
माना कविता
तुम पर भी बनती है
पर छाए तो हम रहते हैं
रचनाकार के
मन मस्तिष्क पर |
तुम याद किये जाते
वर्ष में एक बार
हम तो जाने अनजाने
हर दिन याद किये जाते हैं |
विदीर्ण हृदय लिये दीपक
बहुत उदास हो गये
सारी रात जल ना सके
भोर से पहले ही बुझ गये |
जुगनू यह सब सुन रहे थे
बारम्बार सोच रहे थे
हम भी तो चमकते हैं
वीरानों तक को
करते गुलजार
अल्प आयु भी रखते हैं
हैं दीपक जैसे ही
अच्छा है हमसे
कोई ईर्ष्या नहीं रखता
हमारे क्षणिक जीवन का
कोई हिसाब नहीं रखता |
 तारों से है  क्या बराबरी
जो पूरे अम्बर पर
अधिकार जमाए बैठे हैं
उनसे हो क्यूँ तुलना
वे  अपने आप में खोये रहते हैं |
सब में हैं गुण दोष कई
फिर आपस में बराबरी क्यूँ ?
और तुलना कैसी ?


आशा

8 टिप्‍पणियां:

  1. सुन्दर अभिव्यक्ति...
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं...

    जवाब देंहटाएं
  2. aashaa anti bhut khub aapke in alfazon ne to divali ka lutf hi bdha diya dipavli bhut bhut mubark ho. akhtar khan akela kota rajsthan

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर रचना हैं!
    --

    प्रेम से करना "गजानन-लक्ष्मी" आराधना।
    आज होनी चाहिए "माँ शारदे" की साधना।।

    अपने मन में इक दिया नन्हा जलाना ज्ञान का।
    उर से सारा तम हटाना, आज सब अज्ञान का।।

    आप खुशियों से धरा को जगमगाएँ!
    दीप-उत्सव पर बहुत शुभ-कामनाएँ!!

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत अच्छी लगी अपकी यह रचना।
    चिरागों से चिरागों में रोशनी भर दो,
    हरेक के जीवन में हंसी-ख़ुशी भर दो।
    अबके दीवाली पर हो रौशन जहां सारा
    प्रेम-सद्भाव से सबकी ज़िन्दगी भर दो॥
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!
    सादर,
    मनोज कुमार

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत अच्छी अभिव्यक्ति ...तुलना करके व्यर्थ में मन को उदास करना ...

    दीपावली की शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  6. सुंदर रचना. आभार.

    इस ज्योति पर्व का उजास
    जगमगाता रहे आप में जीवन भर
    दीपमालिका की अनगिन पांती
    आलोकित करे पथ आपका पल पल
    मंगलमय कल्याणकारी हो आगामी वर्ष
    सुख समृद्धि शांति उल्लास की
    आशीष वृष्टि करे आप पर, आपके प्रियजनों पर

    आपको सपरिवार दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं.
    सादर
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुन्दर और सार्थक रचना ! तारों और दीपक का यह संवाद बहुत मन भाया ! इतनी मौलिक और चिंतनीय रचना के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  8. tulna vyarth hai...
    shrishti ki sabhi ikayiyan apne aap mein mahatvapoorna hain!
    sundar abhivyakti!

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: