20 मई, 2022

यादों का पिटारा




 

बरसों बरस होती

संचय की आदत सब में

यादों के रूप में

यही मेरे साथ हुआ है |

पुरानी यादों को

बहुत सहेज कर रखा है

अपनी यादों के पिटारे में

यह पिटारा जब भी खोलती हूँ

बहती  जाती हूँ

विचारों के समुन्दर में|

इससे जो सुख

दुःख  मुझे मिलता 

है इतना अनमोल कि

उसको किसी से बांटने का

मन नहीं  होता  |

बचपन की मीठी यादे मुझे ले जाती उस बीते कल में

वे लम्हे कब बीत गए

पिटारा भरने लगा |

जब योवन में कदम रखा

  समस्याओं से घिरी रही

 वे दिन भी यादों में ताजे है |

धीरे से समय कब बीता

जीवन में आया स्थाईत्व

सब याद रहा एक तस्वीर सा

अब बानप्रस्थ की बारी आई |

  जिम्मेंदारी में उलझी

एक एक लम्हां कैसे कटा

सब है याद मुझे  |

जीवन की संध्या में यही माया मोह

 मेरा पीछ नहीं छोड़ता कैसे दुनियादारी से बचूं |

कीं जैसे ही ऊंची उड़ान की कल्पना  

 मन के पंख कटे  

ठोस धरातल पर आई |  

आस्था की ओर कुछ  झुकाव हुआ है

यही है सार मनोभावों का जो मैंने छिपाए रखा है

यादों के पिटारे में  |

आशा  

19 मई, 2022

क्षणिकाएं

 

१-मैंने तो सच कहा है

लागलपेट उसमें ना कोई

इस पर भी यदि बुरा मानो

सोच लेंगे कुछ हुआ ही नहीं|

 

२-तुम हो हो धीर गंभीर जलधि जैसे

वह है चचल चपल बिजुरिसा सी

 बेमेल मिलन हुआ कैसे

वह सोच न पाई गंभीरता से |

 ३-अल्लाह कहो या राम रहीम 

किसी भी  पुस्तक में

नहीं  लिखा है  ये है भिन्न भिन्न

 अलग नहीं सब एक हैं दुनिया के तारक

 जगत  के पालनहार प्रकृती के संचालक |

४-, पर्यावरण आसपास का और हरियाली

नदी समुन्दर चाँद  सितारे वायु  धरा   

 सूर्य देव के बिना हैं असम्भव

अन्य गृह सौर मंडल के लगते  आकर्षक दूर से

 |ख्याली पुलाव बनाने से क्या फाय्दा

                      यदि सच में उसे बनाया होता तब और बात होती

जिन्दगी तो तनिक ठहर भी  जाती पर

तुम तारीफ की हकदार होतीं |

आशा 

18 मई, 2022

परिवार दिवस

                                                                 


                                                               पहले कहा जाता था 

हो परिवार  भरा पूरा

फिर कहा जाने लगा

हम दो हमारे दो |

 कभी किसीने न जाना

है महत्व इसका  क्या

अब मनने  लगा

विश्व परिवार दिवस |

जब अति जनसंख्या की हुई

और सीमित संसाधन  हुए 

घबराए  लोग जन संख्या बढ़ने से

वही विचार मन में आया

सीमित परिवार सुखी संपन्न  |

यह बात बारम्बार  दोहराई जाती

हो परिवार भरा पूरा

कभी यह बात कही जाती

छोटा परिवार ही सबसे अच्छा |

वह परिवार है सबसे अच्छा

बड़ा परिवार हो  या सीमित 

 जहां तालमेल हो आपस में

घर में खुशहाली हो

हों सभी एक मत विचारों में |

वह घर  स्वर्ग हो जाता

जहां  परिवार की बेल फले फूले

परिवार दिवस मनाना न पड़ता

सामंजस्य जब होता घर में |

16 मई, 2022

देश के रखवाले



तुम सपूत भारत के रखवाले अपने घरवार से बिछड़े 

 यह साहसिक कदम उठाया 

 परवाह न की कभी दीन दुनिया की 

देश हित में रमें अपनी जान जोखिम में डाली |

 कितनी भी विपरीत परिस्थितियां आईं  

हिम्मत कभी न हारी

 कर्तव्य से पीछे न हटे

 घरवार  प्रभु के भरोसे किया |

कर्तव्य पर हुए न्योछावर 

देश को है गर्व है

 उन  वीर सपूतों पर 

जिनने दी कुर्वानी देश के लिए 

जात पात का बंधन न माना

किया न्योछावर देश पर  खुद को |

धर्म ने कभी न बांटा एक बात याद रही

प्रथम कर्तव्य से बंधे हैं बाक़ी सब गौण

एक साथ मिल जुलकर रहे सीमा पर 

 हम हैं हिन्दुस्तान के रखवाले |

आशा