16 अक्तूबर, 2017

दीवाली इस वर्ष

Happy Diwali and swachchhata abhiyan - pics के लिए चित्र परिणाम
जब ज्योति जली 
विष्णुप्रिया के मंदिर में 
तम घटा घर के हर कोने का 
जगमग मन मंदिर हुआ 
रोशनी की चकाचौध में  !
पटाखों का शोर न थमता 
क्योंकि पहली पसंद हैं यह बच्चों की 
पर इस वर्ष लीक से हट कर 
देखी एक बात विशेष  ! 
मार्ग रहा साफ़ सुथरा 
फेंका कचरा सब एक तरफ 
क्या मालूम नहीं हम जुड़े हैं 
स्वच्छता अभियान से  ?
प्रति दिन सफाई करते हैं 
घर बाहर बुहारते हैं 
हमारे लिए है प्रति दिन दीपावली  !
आम आदमी जुड़ गया है 
इस अभियान से 
हर सुबह होती है इसके आग़ाज़ से  !
घर बाहर की स्वच्छता से 
मन प्रसन्न हो जाता 
एक ही दिन नहीं अब तो 
प्रति दिन दीपोत्सव मनाया जाता ! 


आशा सक्सेना