07 अक्तूबर, 2023

अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस


है आज बालिका दिवस

बड़ी खुशी होती यदि

केवल  कागज़ पर न मनाते इसे

जो बड़ी बड़ी बातें करते मंच पर

उनका अमल जीवन में न  करते

 सही माने में उसे  मनाया जाता |

बालिकाओं को केवल दूसरे दर्जे का नागरिक न कहा जाता  

उन्हें अपने अधिकारों से वंचित न किया जाता

आज के युग में बड़ी बड़ी बातों को

बहुत विस्तार से प्रस्तुत किया जाता

जब सच में देखा जाता

मन को कष्ट होता यही सब देख

कथनी और करनी में भेद भाव क्यों ?

हमारा प्रारम्भ से ही अनुभब रहा

कितना भेद भाव रहता है

लड़कों और बालिकाओं के लालन पालन में

 बहुत दुभांत होती है दौनों में  |

हर बार वर्जनाएं सहनी पड़ती है बालिकाओं को

लड़कों को किसी बात पर  रोका टोका नहीं जाता

इसी व्यबहार से  मन को बहुत कष्ट होता है

यदि  सामान व्यबहार किया जाता दौनों में

 ऐसे दिवस मनाने न पड़ते |

लोग अपने बच्चों में भेद न करते

सबसे सामान व्यवहार करते

कथनी और करनी में भेद न होता

क्या आवश्यकता रह जाती बालिकाओं के संरक्षण की

वे भी सामान रूप से जीतीं खुल कर |

 


क्षणिका

 

 

·         

यह वीरान सा जीवन

कोई काम नहीं सूझता

क्या किया जाए

बिना बात धरती पर बोझ क्यों बना जाए  |


बचपन तो अच्छा था

 किसी को कोई अपेक्षा ना होती थी 

किशोर हुए तब अपेक्षा बढ़ने लगी 

यौवन में बोझ तले दवे फिर भी कोई खुश नहीं |


आई शिथिलता जीवन में अब क्या करें 

अंत समय अब दूर नहीं 

बस एक ही सुख रहा

 किसी का कोई कर्ज नहीं |


हरी भजन में हुए व्यस्त 

आगे का जीवन कैसा होगा 

यह हुई हरी की मर्जी 

इसकी चिंता ना रही |


आशा सक्सेना 

कविता के समंदर में

 

कविता के समुन्दर में

अनगिनत मछलियाँ

और कई ले कर साथ

थी इतनी जनता  कि  

देखी भीड़ कि जगह ना  मिली

 बैठने के लिए

मन को दोष दिया लापरवाही का

समय का मोल बताया

पिछली बेंच पर बैठने के लिए हुए बाध्य

आधी सुनी ना सुनी

घर की याद आई

मन को धीरज बंधाया

अगले वर्ष आने का वादा लिया

सुनने सुनाने का समय ना था

बच्चों के साथ

कोई भीड़ से धबरा रहा था

घर जाने की जीद्द कर रहा था

खैर मन को समझाया

इतना प्यारा कवि सम्मेलन त्याग

घर की राह पकड़ी |

भीड़ इतनी थी कि वहां से

 निकल नहीं पाए

बिना पुलिस के सहारे के  

पर मन को बहुत दुःख हुआ |

आशा सक्सेना  

 

 

06 अक्तूबर, 2023

आत्म मंथन

 इतना सरल नहीं आत्म मंथन

 सब खोजते अपनी अच्छाई 

पर अवगुणों तक पहुँच

 नहीं हो पाती 

यदि होती क्या बात होती 

अपनी अच्छाई जान पाना

 अपना भला बुरा जान पाना 

नहीं होता सरल जिसे समझा जाए 

पर अपने गुणदोष का आकलन 

किया जा सके हो नहीं सकता 

आशा सक्सेना 

05 अक्तूबर, 2023

जीवन में कैसे जिया जाए

 ना कभी प्यार मिला किसी से

 नाही बदले में दिया कभी 

यह भी ना सोचा कि 

जीवन स्नेह बिना नहीं चलता |

पहले परिवार में रहते एक साथ 

यह भी रास नहीं आया किसी को 

अकेले रहने पर बाध्य किया 

पहले तो अच्छा लगा पर 

फिर मन में बेचैनी होने लगी 

अकेलापन सालने लगा मन को |

कई बार अश्रु भर भर  आए

 उनका सैलाव बढ़ने लगा 

कभी नदी का एहसास हुआ 

तब भी किसी ने साथ ना दिया 

सोचने पर मजबूर किया

 अकेले रहें या साथ 

जीवन कैसे जिया जाए |

आशा सक्सेना 


नीलाम्बर में उड़ चले

   खुले आसमान में उड़ने के लिए 

किसी ने नहीं रोका  

वैसे भी वह  नहीं चाहती थी कोई व्यवधान 

  भी किसी कार्य में  स्वतंत्रता की कीमत पर |

खाली हाथ लिए घूमती 

 मन मारती छोटे छोटे कार्यों के लिए 

एक मुस्कान के लिए तरसती 

जीवन  के पल पल में |

अब तो बहुत कठिन है ऊंचाई तक पहुँचना 

पर हिम्मत ना  हारी मोर्चे पर खड़े   रहे 

ना ठहरे  किसी के रोकने से |

अपने  मार्ग पर बढ़ते रहे 

सब से अधिक ऊंचाई पर तिरंगा फहराया 

फिर आसमा परउड़ चले 

बिना किसी के बंधन के 

02 अक्तूबर, 2023

सलाह का सत्कार करो

  

सलाह का सत्कार करो

यदि उचित हो

मन को कोई ठेस ना पहुंचे

इस पर ध्यान हो  |

कितनी भी कठिनाई आए

घबराने की क्या आवश्यकता

जब आत्म विश्वास का संग हो

आगे की ओर कदम बढ़ाओ

पीछे पलट कर कभी न देखो

यही सलाह का सत्कार करो

यदि उचित हो

मन को कोई ठेस ना पहुंचे

इस पर ध्यान हो  |

कितनी भी कठिनाई आए

घबराने की क्या आवश्यकता

जब आत्म विश्वास का संग हो

आगे की ओर कदम बढ़ाओ

पीछे पलट कर कभी न देखो

यही है आवश्यक जीवन में आगे बढ़ने को 

 है आवश्यक जीवन में आगे कदम बढाने को |

आशा

 

01 अक्तूबर, 2023

दिल की दवा


दर्द दिल तुम क्या जानो

 जब दिल का हुआ नहीं एहसास कभी 

छोटा सा दिल है भार बहुत है 

मन ने गहराई से खोजा

अपनों पराओं का भेद फिर भी ना किया

मन हुआ उदास जब खोज पूरी ना हुई

मैं किसी की ना हो पाई कोई मेरा ना हुआ

यही कमीं रही मन में

सच्चे मित्र को ना पहचाना

भले बुरे का ज्ञान ना हुआ

मन उदासी से भरा

किसी ने ना अपनाया मुझे

धीरे धीरे ज्ञान हुआ

है मुझमें और दूसरों में भेद क्या

एक खाली खोखला वर्तन

बेनूर जीवन हुआ तुम्हारे बिना

अब कोई आकर्षण नहीं रहा इसमें

अब दुनिया पर से भी

 विश्वास उठ गया है

खुद का भी पता नहीं

आगे क्या होने व़ाला है 

पर आगे पीछे की क्या सोचे

शायद भाग्य में यही रहा |

आशा सक्सेना