20 मार्च, 2019

फागुन आया है







कान्हां संग राधा  खेलें फाग
 फागुन आया है 
यादों की सौगात लिए
आया महीना फागुन का
रंगों में सराबोर होने का
 आपस में प्यार बांटने का
रंग गुलाल लिए हाथों में
बच्चे ले पिचकारी आए
मनुहार की लगवालो रंग
न माने की बरजोरी
यूँ तो रंग से डर लगता है
पर रहता इन्तजार मनुहार का
अपनों का स्नेह पाने का
पर बहुत खालीपन है
किसी की याद कर के
इन्तजार रहा करता था
 रंगों की होली का
गुजिया पपड़ी खाने का
एक साथ मिल कर
वे दिन बीते कल की बात हो गए
जाने कहाँ खो गए
बस यादों में बस कर रह गए |
आशा




18 मार्च, 2019

होली( हाईकू )





१- रंग रंगीली
होली आ गई है
प्रेम से रंगों
२-फूलों की होली
खेली बनवारी ने
राधा के संग
३-विरही मन
रोज राह देखता
प्रियतम की
४-मलें गुलाल
प्यारे से मुख पर
है होली आज
५-उड़ा गुलाल
होली में बरसा रंग
जीना मुहाल
६-होली में होली
जल गई बुराई
विजयी सत्य
आशा

होली








 होली रंग रंगीली  आई
प्यार की सौगात लाई
कड़वाहट को भूल   कर
मन को डुबोती प्रेम रंग में |
इस रंगों के  त्योहार का
है यही सरल सा उपाय 
भाईचारे को निभाने का 
मन में भरा  कलुष मिटाने का |
लगाए जो भी  गुलाल
लाल सारा मुंह कर जाए
जब गुलाल  हटाया जाए
प्यार के निशान  छोड़ जाए |
यह रंगों का खेल नहीं
यह तो हैआपस की  वर  जोरी
बड़ा इन्तजार रहता है
इन लम्हों को जीने का |
खुशहाली का आलम ऐसा
भुलाया नहीं जा सकता
रंगों का तालमेल ऐसा
अपनाना सहज नहीं है |
रंगीनी जीवन में घुलती है ऐसे
 शक्कर मिली हो पानी में जैसे  
बहुत समय तक मिठास  बनी रहती है
होली पर घोटी गई भंग में |
फाग के गीत गाना किसे नहीं सुहाता
  फगुआ मांगना मन को बहुत भाता
चंग की थाप पर  थिरकना नाचना
अद्भुद समा होता इस त्योहार का |
                                               आशा

17 मार्च, 2019

वह दिन जरूर आएगा







वह दिन जरूर आएगा
तुम  हमें न भूल पाओगे
किस्से देश प्रेम के 
 जब भी  दोहराए जाएंगे   
देश से मोहब्बत के फसानों में
 हमारा नाम आएगा
 जितनी भी कोशिश  कर लो
हमें न भूल पाओगे
किताब के पन्ने में
हमारा नाम लिखा जाएगा
हमारा प्यार रंग लाएगा
प्यार की होली न जलेगी
नफरत होगी  अलविदा
हमारा प्यार होगा बेमिसाल
 भाईचारे की ओर बढ़ता कदम
 है  आवश्यकता बहुत
वर्तमान  युग में सौहार्द की
इसी कमी को दूर कर
नया भारत बनेगा शक्तिसंपन्न
अलग अलग विचारों से
तकरार बढ़ती है
 होता यही  अलगाव का कारण  
समान विचारों से दिलों की
 दरारें मिटती हैं
होते एक समान विचार जब
सभी योजनाएं होती सफल
जब सफलता की पायदान चढ़ेंगे
तभी प्रजातंत्र में निखार आएगा
सच्चा जनतंत्र नजर आएगा | 
                                                                            आशा