13 अगस्त, 2022

राखी निकली गहन उदासी में



राखी निकली गहन उदासी में 

घर था खाली खाली कोई न आया 

आता भी कैसे अन्य देश का वासी हुआ 

माँ थी जब धूम धाम से बड़े उत्साह से 

सब त्यौहार मनाए जाते थे |

अब ना तो  माँ रहीं नहीं भाई बहिन

 हुए अपने अपने में व्यस्त सब 

समय का किसी को भान न हुआ  |

सारा दिन कटता उनके इन्तजार में 

फिर भी बहिन का मन नहीं मानता 

देखती रहती द्वार पर 

जब भी दरवाजे पर आहाट होती 

वह  चौक जाती शायद भाई ने दी दस्तक |

फिर भी शगुन के कच्चे धागे 

कलाई पर कैसे न बंधते 

मन को संतोष मिल जाता है 

कान्हां को राखी बांधकर ही |

आशा 






तिरंगा


हमारा तिरंगा लगता है हम को 
सबसे न्यारा  सब से दुलारा 
है हमारी आन  बान  शान का प्रतीक  सब से प्यारा 
पन्द्रह अगस्त पर 
लाल किले की प्राचीर से 
फहराया जाता बड़े सम्मान से इसे 
प्रधान मंत्री के द्वारा 
राष्ट्र ध्वज है नाम इसका 
तीन  रंगों से बना है 
ऊपर से भगवा रंग 
बलिदान का यह प्रतीक है 
मध्य में श्वेत रंग का 
सच्चाई का प्रतीक 
नीचे होता हरा रंग 
है धनधान्य से सम्पन्न देश 
मध्य में चौबीस शलाकाओं का बना एक चक्र 
जिसे कहते अशोक चक्र 
तिरंगे पर अपार गर्व होता 
चाह यही है दिलसे अपने 
राष्ट्रधज का   हो सम्मान सदा   
कभी इसे न झुकने दे
देश के पति निष्ठा रखें 
   प्रगरी  शील है देश हमारा
कर्तव्यों को कभी न भूलें 
देश के लिए बलिदान करें  |  
जय हिन्द का उद्घोष क
आओ जनमान गण का गान करें |
आशा लता सक्सेना 



11 अगस्त, 2022

बरसात का आलम

उमढ घुमड़ जब बादल आए 

 वायु जब मंद मंद चले महकाए 

मेरे बदन में सिहरन  सी दौड़े 

एक अनोखा सा एहसास हो 

जो छू जाये  तन मन को  |

कभी लगाने लगता है 

आगन में दौडूँ या खेलूँ घूम मचाऊँ 

पूरी ताकत से गीत गाऊँ गुनगुनाऊँ 

बचपन के  आने का एहसास करा के 

माँ के आँचल का एहसास  कराऊँ 

मा का एहसास  करा कर  निमंत्रण दूं 

तुम्हेंअपने पास आने का 

इस माँ ने ही झूले में झुलाया था 

गोदी में प्यार से सुलाया था 

जब भी जिद्द पर आई 

बहुत धेर्य से माँ  ने समझाया था  |                     \

जब से  मैं बड़ी हो गई हूँ 

चाहे जब डाट कहानी पढती है  

फिर भी जग की रीत निभानी पड़ती है 

अब मन मानी नहीं चल पात

पर माँ की बहुत याद आती  है  |

इसबार मुझे माँ छोड़ गई है 

भाई ने भी मुख मोड़ लिया है 

है  अव घे घर खाली खाली वीरान सा 

 कान्हां के सिवाय किसे राखी बांधू |


आशा 

09 अगस्त, 2022

बंधन राखी का

  

बंधन राखी का

जाने कितने भावों को समेटा है

मैंने अपने आगोश में

फिर भी मन नहीं भरता किसी तरह

बार बार एक ही धुन लगी रहती है |

एक ही रतन लगी रहती है

तुम कब आओगे कहाँ आओगे

एक ही चिंता रहती है

कहीं मुझे भूल तो न जाओगे |

पर मुझे विश्वास है तुमपर

कभी भुला तो न पाओगे मुझको

क्यों कि मैंने कच्चा धागा बांधा है

तुम्हारी कलाई पर |

जिसमें कोई आडम्बर नहीं है

दिखावा नहीं है

बस केवल सात्विक प्रेम है

प्यारे भाई का स्नेह है अटूट |