22 जून, 2022

बंधन कच्चे धागे का



                                     बंधन कच्चे धागे का

दिखता बड़ा कच्चा सा

पर होता इतना प्रगाढ़ 

कि सात जन्मों तक नहीं टूटता |

कितनी भी बाधाएं आएं

उस बंधन पर

कोई प्रभाव नहीं होता

साथ बना रहता जन्म जन्मान्तर तक |

यही विशेषता है उस बंधन की

किसी की नजर नहीं लगती उसको

मन में कभी उलझन कोई चिंता 

कुंठाएं नहीं पनपतीं |

प्यार की क्या बात करें

दिन दूना रात चौगुना

परवान चढ़ता मंजिल पर

परिवार फलता फूलता खुशहाल रहता|

यही सुख मिलता रहे सब को

है यही  ग्रंथि बंधन की विशेषता

कोई अलग न हो एक दूसरे से 

 जन्म जन्मान्तर तक  | 

19 जून, 2022

हाइकू(पितृ दिवस )


                                                                      १-पिता का प्यार 

छिपा रहा मन में 

दीखता नहीं 

२-हाथ पकड़ 

चलना सिखा कर 

खडा किया है 

३-पिता बनके 

दाइत्व निभाया है 

सफल रहा 

४-ख्याल खुद का 

परिवार का  रखा 

सब प्रसन्न 

५-तपती धूप

व्यवहार  तुम्हारा 

प्यार न दिखा 

६-कठिन कार्य 

सभी को खुश रखा 

समेत तेरे  

७-ख्याल अपना 

सपने जैसा दिखा 

याद न रहा 

८-तुम्हारे  बिना 

हम सब अधूरे 

याद करते 

९-पितृ दिवस 

याद तो किया गया  

फिर से भूले 

१०-कठिन हुआ

 है जीवन व्यापन 

तुम्हारे बिना  |

आशा