18 जून, 2020

जीवन क्षण भंगुर


    

नीला समुन्दर नीला आसमान
धरा बहुरंगी इंद्र धनुष सामान
आशा उपजती उसे निहारने की
समस्त रंग जीवन में उतारने की |
 यह जीवन भी  है क्षणभंगुर
जाने कब साँसें थम जाएं
शरीर अग्नि की भेट चढ़े
 पञ्च तत्व में विलीन हो जाए |
इस ज़रा से जीवन के हर पल का
पूर्ण आनंद लेना चाहती हूँ मैं
जिस रंग से हो अधिक लगाव
उसमें ही खोना चाहती हूँ मैं |
चंचल मन सोच नहीं पाता
किस रंग से है उसका गहरा नाता  
हुआ  है हाल बच्चों सा किसे दूं वरीयता  
फिर भी जो  जिद्द ठानी है उसकी पूर्ती करूँ |
कभी जल या  नभ कभी धरा पर विचरण करूं
हर रंगबिरंगी वस्तु मुझे  करती आकृष्ट
किसे लूं अपनाऊँ आत्मसात करूं
मैं कोई पल गवाना नहीं चाहती |
मुझे हर पल का हिसाब रखना है
जितना हो संभव उसका सदउपयोग करूं
है आकांक्षा प्रवल  इस  जीवन  को भरपूर जिऊं
क्या भरोसा कब साँस की लड़ी टूट जाए
मेरे सारे अरमान तो पूर्ण हो जाएं |
                        आशा

16 जून, 2020

प्रतीक्षा



रातें काटी तारे गिन गिन
थके  हारे नैन  ताकते रहे  बंद दरवाजे को
हलकी सी आहाट भी
ले जाती सारा ध्यान उस उस ओर
विरहन जोह रही राह तुम्हारी
कब तक उससे प्रतीक्षा करवाओगे
क्या ठान लिया है तुमने
उसे जी भर के तरसाओगे |
क्या किया ऐसा  उसने
 जो तुम  समय पर ना आए
या जानना चाहते हो
कितना लगाव है उसको तुमसे
अब और कितनी प्रतीक्षा करवाओगे |
प्रतीक्षा का भी है  अपना अंदाज नया
पर भारी पडा है  यह इन्तजार  उसे
तुम्हारे अलावा सब जानते हैं
जब देखोगे उसका हाल बुरा
बहुत पछताओगे |
अगर जाना ही था तो बता कर जाते
वह इस हद तक परेशान तो न होती
इंतज़ार तो होता अवश्य पर
बुरे ख्यालों की भरमार न होती
रोते रोते उसका यह हाल तो न होता
दिल में  बुरे विचारों की भरमार न होती |
प्रतीक्षा की आदत है उसको  
 क्या होता यदि बता कर जाते
इन्तजार की घड़ी कैसे कट जाती
वह जान ही नहीं पाती
बहुत उत्साह से दरवाजा खोल
मुस्कुरा कर  तुम्हारा स्वागत करती |
आशा


15 जून, 2020

किसने कहा तुमसे





किसने कहा तुमसे
 प्यार नसीब में नहीं मेरे
 है वह बेशुमार तुम्हारे लिए
 पर तुम्हें उसकी कद्र ही नहीं है |
 खिची दीवार थी दोनों दिलों के बीच
अलगाव पैदा हुआ अनजाने कारण से
 इसे मिटाएं कैसे किस लिए
 जितने भी यत्न किये 
 सफलता से दूरी होती गई
 वह पास आकर भी दूर होती गई |
 अपनी भूल पर पश्च्याताप 
क्या ठीक से कर नहीं पाते
 या तुम ही नहीं समझ पाते
 अपने प्यार की ऊष्मा को
 नन्हें सितारा ही काफी हैं
 आसमान में चमकने के लिए
 कोई आवश्यकता नहीं है
 किसी बड़े से चंद्रमा की
 जिसे इतना महत्व् मिलता है
 उसके मुखमंडल पर भी दाग है
 दुनिया के  प्रपंचों से रहे हो दूर
 अब तक फिर हुआ बदलाव अचानक कैसा
 क्या प्रेम की डोर है इतनी कच्ची
 कि मेरी तुम्हें कोई कद्र ही नहीं है |
आशा