14 फ़रवरी, 2020

लेखनी

  है दिल  छोटा सा फिर भी
  रिक्त अभी भी हैं पर्ण   पुस्तिका में
बीते कल की  यादों को
 सहेजा जा सकता है जिनमें  |
लेखनी भी थकी नहीं है
यादों को लिपिबद्ध करने में फिर भी
उम्र दिखाई देने लगी है
 उस की रवानी में |
कभी चलते हुए जब थक जाती है
विश्राम करना चाहती है
यादें उसे पीछे हटने नहीं देतीं
बारम्बार लिखने को कहती है |
बड़े मनुहार के बाद लेखनी
 कदम अपने बढ़ाना चाहती है
कोशिशों की बैसाखी ले कर चलती है
पर वह प्रखरता अब कहाँ |
ह्रदय में  जगह की कमी नहीं है
लिखने को अंतस में पैनी लेखनी चाहिए
यादों का जखीरा रहा शेष लिपिबद्ध करने के लिए
 पुरानी लेखनी से  लिखने वाला चाहिए |
आशा

12 फ़रवरी, 2020

लिखना पढ़ना है कठिन




  एक समय था ऐसा जब केवल खेल सूझता था
 किताब छूने का मन न होता था
है कठिन बहुत लिखना पढ़ना
लिखने  से कोसों दूर भागती थी |
 जब से  दुनिया देखी बाहर की
महत्व समझ में आया लिखने पढ़ने का
लगा  अभी भी देर नहीं हुई है
शिक्षा प्राप्ति  की कोई उम्र नहीं  निर्धारित |
जितनी नजदीकियां होंगी उससे सफलता हांसिल होगी
केवल फल की इच्छा रख कर कोई  
शिक्षा के पायदान के उच्च शिखर पर
बिना प्रयास  यूँ ही  पहुँच नहीं  पाता |
है आवश्यक दृढ इच्छा शक्ति और लगन
कुछ पाने के लिए मौज मस्ती त्याग कर
एक ध्येय ले कर चलने से चूमती कदम सफलता
कागज़ कलम किताब होते अति आवश्यक |
बीता समय लौट नहीं पाया
 वर्तमान का पूर्ण उपयोग किया
 आने वाले कल की राह न देखी
पर देर से ही  जब सही मार्ग अपनाया |
एकाग्र  चित्त हो  लिखा पढ़ा याद किया
मस्तिष्क में संग्रहित किया
जो भी नया लिखा बारम्बार दोहराया
तभी शिक्षा का पूरा लाभ उठा पाया  |

                                               आशा

10 फ़रवरी, 2020

पराग



 
                                                          पराग कण होते  आकर्षक
मकरंद में भीग भीग जाते  
 रंग महक उनकी ऐसी कि
स्वतः कीट पतंगे होते आकर्षित |
  खिले अधखिले  पुष्पों  पर
बैठ गुनगुनाते गुंजन करते  
कभी पास आते कभी दूरी बनाते
आसपास चक्कर लगाते |
 पराग तक पहुँचना चाहते
पराग कणों तक अपनी पहुँच में  
होते सफल जब कोशिश में
 अपार प्रसन्न होते पुष्पों के आलिंगन में |
  झूमते  फूलों की बहार  संग
आसपास ही नर्तन करते मंडराते
परागण में सहायक होते 
 क्रियाकलाप  जब पूर्ण होता
 फलों  की उत्पत्ति होती|  
फल के बीजों से नए पोधे जन्म लेते
कीट पतंगे पराग कण और
मंद गति से  बहती  बयार
अहम् भूमिका निभाते पौधों की उत्पत्ति में | 
आशा