12 जुलाई, 2014

कविता में सब चलता है




कविता में सब चलता है
कोई सन्देश हो या न  हो
हर रंग नया लगता है
बस अर्थ निकलता हो
जो मन को छूता हो |
वहाँ शब्द जूझता
अपने वर्चस्व के लिए
अपने अस्तित्व के लिए
हो चाहे नया पुराना आधा अधूरा
या किसी अंचल का |
जब भाव पूर्ण हो जाए
वह रचना में रच बस जाए
सभी को स्वीकार्य फटे फटाए
 नए पुराने नोटों की तरह
हो जाता अनिवार्य रचना के लिए |
कविता चाहे कालजयी हो
या समय की मांग
शब्द तो शब्द ही है
अपना अस्तित्व नहीं खोता
उसका अर्थ वही रहता |

10 जुलाई, 2014

मेघा आ जाओ



घन गरज गरज बरसो
तरसा कृषक देख रहा
आशा निराशा में डूब रहा
कितने जतन किये उसने
कब और कैसे रीझोगे  
अनुष्ठान भी व्यर्थ हुए
मेघा तुम्हें मनाने के
भूल तो हुई  सब से
तुम रूठे ही रहे ना आए
बारबार का क्रोध शोभा नहीं देता
सुख चैन मन का हर लेता
अब तो मन जाओ दुखी न करो
प्यासी धरा की तपन  मिटने  दो
आ जाओ मेधा आ जाओ
वर्षा जल का घट छलकाओ
आशा

09 जुलाई, 2014

फक्कड़







बहुत रोया जब जन्म लिया
माँ  की गोद में सोया
सब की बाहों में झूला
लगा खुशियों का मेला |
बचपन कब बीता याद नहीं
पर इतना अवश्य याद रहा
वह जीवन सीधा साधा था
चिंताओं  से बहुत दूर था |
हुआ किशोर मस्ती में जिया
मित्रों का प्रभाव अधिक हुआ
आगे क्या होगा न सोच सका
भावना  प्रधान होता गया |
यौवन ने दी दस्तक जब 
एक से दो और दो से चार हुए 
जिंदगी ढोना सीख लिया
जाने कब योवन बीत गया |
कब ज़रा ने घेरा दबे पाँव आकर
एहसास न हो पाया 
अब  है उसी से  याराना
आगे क्या होगा क्यूं सोचूँ|
पर हूँ उत्सुक जानने को
 जिंदगी  इतनी कट गई 
बहुत  बुरी भी न रही 
आगे न जाने क्या होगा |
आशा 

सचित्र तथ्य