29 जनवरी, 2020

बयार


  
जब चली वासंती बयार
 मंद गति से वन  उपवन में
बाग़ में आई  बहार
धरती ने किया नव श्रृंगार ओढ़ी चूनर धानी  
दी सूचना वसंत आगमन की |
वृक्षों पर आए नव पल्लव हरीतिमा लिए
डालियों का साथ छोड़ पतझड़ को बिदा कर
मुरझाए पीले पत्तों ने ले ली बिदाई
बयार के साथ हो लिए सारे खुशी से |
खेतों में सरसों फूली पीली
 पुष्प खिले पीले लहराए मंद बयार संग    
महिलाओं ने पीत वस्त्र  धारण किये 
बच्चों को सजाया सवारा पीले परिधानों से |
नैवेध्य बना केशरिया भात का माँ सरस्वती को भोग लगाया
धूप दीप किये अर्पित वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया
  परम्परा को खूब  निभाया मन से
विद्यादायनी माँ शारदे को नमन किया पूर्ण  श्रद्धा से |
आशा  



28 जनवरी, 2020

कर्तव्य निष्ठ


                                   बहुत कुछ हो गया है संपन्न
पर अंत नहीं हुआ  है
जब तक कार्य रहेगा शेष
मेरा अवधान न भटकेगा
अंतिम सांस तक अडिग रहूँगा
हूँ कर्तव्यपरायण निष्ठावान  
ना तो  मार्ग से भटकूँगा
 ना ही  कदम पीछे लूंगा
मैंने पैरों को जमा लिया है
मन ने सोच लिया है
पहली  पंक्ति में आने का
उस पर ही अडिग  रह कर
अपना मार्ग प्रशस्त करूगा
राह को खोज लिया है
मार्ग से विचलित न  हो कर
गंतव्य तक  पहुँच कर
आखरी  सांस लूंगा
हूँ अंत से दूर अभी नहीं मरूंगा

आशा













27 जनवरी, 2020

हाईकू


१- जय जवान 
जय हिंदुस्तान की 
गणतंत्र है 
२-प्यारा भारत 
तिरंगा फहराया 
 गणतंत्र था 
३-मन मोहक 
नजारा समाया है
गणतंत्र का
४-स्वतंत्र हिन्द
तिरंगा पहचान 
हिन्द की शान  
५-जंग से दूर 
भाईचारे से प्यार  
देश महान
आशा