24 जून, 2016

हाईकू (एक प्रयास )

jahaan mile dharatee aur aasamaan के लिए चित्र परिणाम

१-
साथ दीखते
धरा और गगन
कभी न मिले |
२-
बनी रहती
सुख -दुःख में दूरी
पट न पाती |
३-
हैं एक साथ
कुम्भ में राजा -रंक
कोई न भेद |
४-
हर बात का
है स्वाद खट्टा- मीठा
जैसा सोच हो |
५-
जो चाहो पाओ
धर्म या अधर्म में
सभी मिलेगा
आशा |

22 जून, 2016

नाचता मयूर क्यूं



छम छम नाचे मयूर के लिए चित्र परिणाम
नाचते मयूर की
 मदमस्त हो गई चाल
फिर नयनों से बहते अश्रु से
 वह हुआ बेहाल
शायद अपने कुरूप पैर
 देख हुआ यह हाल
इतनी सी बात है
और मचाया उसने बबाल |
बात इतनी सी नहीं
 यह है वृहद् जाल
बादल देख वह चाहता
सान्निध्य प्रेयसी का
यह कुछ नया नहींहै
 प्रतीक्षा में बेहाल
यह कैसा विधान विधाता का
आने लगा ख्याल |
आशा

20 जून, 2016

पक्षी

koyal aur aam kaa ped के लिए चित्र परिणाम

आवाज सुन कर कोयल की
बागों में चले आये थे
गौर से जब ऊपर देखा
बौर आम पर आए थे
हिलती टहनियां देखीं
कोयल की कुहू कुहू सुनी
मौसम बदलने लगा है
पक्षी यही जताने आये थे |
मंद मंद बयार चली
मयूर की थिरकन बढी
देखी व्योम में काली घटाएं
वर्षा की संभावना जगी
अपने मधुर स्वर से मयूर ने
उसके आने  का आगाज किया |
पक्षी  सयाने संकेत देने आते
मौसम बदल रहा है
यही जताने आते |


आशा