15 अक्तूबर, 2022

तुम कैसे भूले


 

जब बांह थामीं थी मेरी

वादा किया था साथ निभाने का

जन्म जन्मान्तर तक 

मध्य मार्ग में  क्यूं छोड़ा |

आशा न की थी वादा  

जो साथ निभाने का था

 उस वादे का क्या

जो सात जन्मों तक

 निभाने का था |

उसका क्या

यह तो न्याय नहीं

मझधार में मुझे छोड़ा

कैसे कच्चे धागों को

अधर में छोड़ा

यह भी न सोचा

मेरा अब क्या होगा |

 जब जीवन की कठिन डगर

एक साथ पार की

जब सारी जिम्मेंदारी

एक साथ मिल कर पार की

फिर जीवन से क्यों घबराए

मुझे भी तुम्हारे संबल की तो

आवश्य्कता थी तुम्हारी

यह तुम कैसे भूले |

आशा सक्सेना 

09 अक्तूबर, 2022

शिकायत

 

किसी से किसी की

शिकायत न कीजिए

मन असंतुलित होजाएगा

यही हाल यदि रहा

जीवन बेरंग होजाएगा |

कहा सुना भूल जाइए

मन का मेल यदि धुल गया

जीवन में शान्ति का

आगमन होगा |

यही है सबसे आवश्यक  

सुखमय जीवन के लिए

जीवन हो सुखद जान लीजिये

यही है आवश्यक

क्षणिक  जीवन के लिए |

कब नयन बंद हो जाए

कोई नहीं जानता

पहले से सतर्क रहिये

खुद कोई गलती न कीजिए |

यदि अपनी सीमा छोड़ी

जीवन भर पछताने के सिवाय

कुछ भी हांसिल न होगा

हाथ मलते रह जाओगे |

आशा सक्सेना