06 नवंबर, 2017

आने को है बाल दिवस



हे कर्मवीर  
चाचा नेहरू तुम्हें 
मेरा प्रणाम 

रहे सक्रिय 
विविध रंग देखे 
राजनीति में 

नेहरू रहे 
गाँधी के अनुयायी 
आज़ादी चाही 

बाल दिवस 
चाचा नेहरू का है 
जन्म दिवस 

नेहरू जी ने 
दिया स्नेह अपार 
नन्हे मुन्नों को 

लाल गुलाब 
कोट की जेब पर 
सजा प्रेम से 

लुटाया प्यार 
देश के बच्चों पर 
अपरम्पार 

बालक मन 
सरिता सा निश्च्छल 
होता सरल 

धनुषाकार 
चंचल चितवन 
है विलक्षण 

जीत लेते हैं 
बच्चे सभी का मन 
भोली बातों से 

आने वाला है 
बच्चों को अति प्रिय 
बाल दिवस 



आशा सक्सेना