18 अगस्त, 2022

मुझे प्यार है तुमसे










































मुझे प्यार है तुमसे तुम मानों या न मानो 

कोई दिल्लगी नहीं है कोई दिखावा नहीं है 

मैंने सच्चे दिल से प्यार किया था तुमसे 

तुमने मुझे जाना नहीं पहचान हुई जब तुम से |

तुम पहचानो या  मुझे भूल जाओ 

पर मेरे मन में गहराई से छिपा है  प्यार तुम्हारा 

शब्दों की दरकार नहीं है उसे किसी को समझाने में |

मुझे आवश्यकता  नहीं खुद की उपस्थिति की  

तुम्हारे दिल में जगह बनाने में 

 सच्चा हो या दिखावा मात्र  तो प्यार ही है नही कोई छलावा 

जब दिल में  आग लगी हो दोनों ओर बराबरी से 

कोई आवश्यकता नहीं होती किसी प्रमाणपत्र की  |

जो जैसा मन का भाव रखेगा वैसा ही फल पाएगा 

स्वच्छ मन को  धोखा न मिलेगा यही सब सुना मैंने |

 मन भटकता नहीं  मेरा  आत्म विश्वास  प्रवल है 

ईश्वर से लगाव मुझे है कभी कोई न कदम भटकैगा 

कभी प्यार का  चिराग जलाने का 

प्यार भरा  वादा किया है खुद से मैंने 

उसका क्या महत्व है मेरे जीवन में 

यही बात बता कर मन को बहकाया है |

आशा सक्सेना 




 


17 अगस्त, 2022

मन कडवाहट से भरा

 जलने लगा हर

 श्वास  का कण कण 

तब भी ज़रा भी

 स्वर नहीं हुआ मध्यम 

किसी के पास आते ही

 गात में हुआ कम्पन 

एक झुर झुरी सी आई 

मुंह का स्वाद हुआ कटूतर |

कभी सोचा न था

 यह क्या हुआ

 कब तक ठीक होगा |

दवाई ने मुंह का स्वाद 

बहुत बर्वाद किया 

कभी दया नहीं पाली 

मन  बहुत अशांत हुआ |

दिनभर ड्रिप लगी रही 

फिर भी मन स्थिर न रहा 

बहुत  बेचैनी बढ़ती गई |

बस   एक अरदास बची थी

उससे  कुछ राहत मिली थी 

पर तब भी पूरी राहत न मिली 

फिर भी जब तक ठीक न हो पाऊँ 

जिसे करने से कुछ राहत मिली

 और अधिक जब स्वस्थ हो जाऊं  

तेरे ही गुणगान करूं 

नित गुरु  ग्रन्थ साहब   का पाठ  करूं  |

आशा सक्सेना 

 


16 अगस्त, 2022

माया जाग्रत हुई

 आज के युग में

 इसी दुनिया में 

हमने संसार से बहुत कुछ सीखा 

छल छिद् से  न  बच पाए 

ना ही कुछ सीखा 

ना ही कुछ बन पाए |

माया नगरी में ऐसे फंसे  

कदम तक उखड़ गए 

बहुत खोजना चाहा 

 राह में ऐसे भटके

 सोचा क्यूँ न जल मार्ग से 

मार्ग पार कर लूँगा सहज ही 

पर मझधार में नैया

 हिचकोले लेने लगी 

हम मार्ग में भटके |

प्रभु से की प्रार्थना 

हे परमात्मा हमें 

सद मार्ग की शिक्षा देना 

जिससे खुद सही मार्ग को चुने 

 ईश्वर को कभी न भूलें 

यही सब को दे सलाह

 सद मार्ग पर चलें |

आशा सक्सेना 


मैंने बहुत कुछ सीखा

 मैंने  बहुत  कुछ सीखा 

न सीखी होशियारी 

नाही कुछ हसीं ख्याव देखे 

ना ही जीवन रूमानी |

किसी से कुछ भी न सीखना चाहा 

सोचा अधिक सीख कर क्या होगा 

अपच ही हो जाएगा 

धीरे से यदि सब सीखा 

कुछ अधिक उजाला लाएगा |

जाने कितने संकल्प किये 

कितनों की सहायता की 

कितनों की निगहवानी की 

तब भी कोई यश न मिला 

जान  कर भी कुछ न मिला | 

हर निराशा  में आशा  पाई 

आगे जाने की उम्मीद जगाई

तभी यह अरमान जाग्रत हुए  

हम सब कर सकते हैं |

आशा सक्सेना