31 मार्च, 2015

सत्य


 

खोज सत्य की
झूटों ने ही की होगी
सच न बोले |

शक्ति सत्य की
जिसने पहचानी
है वही ग्यानी |


टिका जीवन
सत्य असत्य पर
जीतता  सत्य  |

सत्य वचन
महिमा अनुपम
जग जानता |

सत्य कथन
दिल बड़ा चाहिए
कह पाने को |

संवादहीन
असहज घातक
सामान्य नहीं |

सम्यक सोच
अभिव्यक्ति सरल
हो निर्विकार |
 

आशा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: