07 मई, 2016

है पढ़ना आवश्यक


१-
 मन से पढ़
जाना ऊंचाई तक 
मेरी बिटिया |
२-
 मां का प्यार 
है सम्बल उसका 
बहुत पढेगी |
३-
 नई पोशाक 
की सुन्दर  चुटिया
 हुई तैयार |
४-
  रहते कहीं
पर पढ़ना ही है 
मन कहता |
5-
 नहीं है बस्ता
आज पहला दिन 
चल जाएगा |
6-
है तो निर्धन 
इच्छा शाला जाने की 
प्रवल रही |
७-
है उत्साहित 
मां की तैयारी से 
शाला जाना है |
८-
बेटी तैयार
समय की पावंद 
माता प्रसन्न |
९-
बेटी पढाओ 
शिक्षित होगी जब 
समृद्धि लाए |
१०- 
मां ने सजाया 
शाला में पहुंचाया 
वह आगे बढी |

आशा

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: