31 मार्च, 2020

पलाश



  बसंत ऋतु को कर विदा 
पतझड़ ने डेरा डाला
पत्ते पीले हो झड़ने लगे
फिर भी कुछ पौधों पर 
हरी हरी कलियों में से 
झांक रहे केशरिया पुष्प  
हाथों से यदि छू लिये  
हाथ पीले हो जाते  
अभी भी  स्रोत यही हैं
देहातों में केशरिया रंग के     
 घर पर इनसे ही रंग बना कर 
होली पर खेलते रंग 
प्रियतमा के संग 
हो जाते अनंग
 खुशीयों में रम के
फूलों की होली के
 हैं ये प्रमुख हमजोली 
ये  होते बहुत उपयोगी  
दवा में उपयोग किये जाते 
श्वेत पुष्प पलाश के 
तंत्र मन्त्र साधना में 
काली शक्तियों को दूर करने में
पाते सफलता साधक
  केशरिया श्वेत पुष्पों के उपयोग से  |
आशा

26 मार्च, 2020

कोरोना से बचो


o   
कोरोना से बचो दूरी सबसे बनाओ
कोरोना का भय न पालो
सामाजिक दूरी को अपनाओ
स्वच्छाता का पालन करो
हाथ बार बार धो कर

किसी भी वस्तु को छुओ
घर में रहो व्यर्थ ना डोलो
सतर्कता है आवश्यक यह न भूलो
प्रतिबंध यूं ही नहीं थोपे जाते
उनके मूल्यों को समझो
 
हित और देश  की चिंता करो
सख्ती से नियमों का पालन करो
सरकार का सहयोग करो |
आशा 

25 मार्च, 2020

मन का कहा


मन का कहा स्वीकार किया है
उसने  दिल का दामन बचाया कहाँ है
प्रभू से कुछ भी नहीं चाहा है
मोहब्बत का फलसफा सुलझाया  कहाँ है |
अभी तो हाथ जोड़े हैं नमन किया है
मंदिर में भोग लगाया कहाँ है
अभी तो स्वच्छता की है मंदिर  की    
बुझते दीपक को जलाया कहाँ है |
दी है परीक्षा प्रभु के समक्ष
नतीजे की अपक्षा को छिपाया कहाँ है
  वह भी राह देख रहा है  
ईश्वर को भोग चढ़ाया कहाँ है |
 है मन के भावों की  पारदर्शिता  आवश्यक
उसने  किसी को झुटलाया कहाँ है
प्यार प्रेम वह  नहीं जानती
उसने मन के भावों को छिपाया कहाँ है |
आशा