07 मई, 2020

कोरोना से बचाव का अचूक नुस्खा



ये  सामाजिक दूरियां  क्यूँ
इन्हें बनाए रखना है कितना आवश्यक
यह अब जान पाए
जब नियमों का पालन किया |
अभी तक तो कहा जाता था
मिलजुल कर रहो एक साथ
बार बार हाथ धो कर 
स्वच्छता का ध्यान रखो |
अब सोच भिन्न हुआ रहो धर में
बाहर आना जाना बंद करो
कोरोना से बचाव का
 यही तरीका  है जरूरी |
 सच यही है  ना कोई दवा न दुआ
हमारी सावधानी ही बचाएगी इससे
यदि नियम का पालन किया
महामारी छू न पाएगी हमको |
                                                 आशा