30 जनवरी, 2015

जिन्दगी की जंग में



जिन्दगी की जंग से  
जूझते जो नित  
बिरले ही  जीत पाते हैं
उसकी व्यथाओं से  | 
सेहरा जीत का 
चाहते सभी 
 चन्द  ही भाग्यशाली  
 जी पाते  ये पल |
तिलतिल मरना 
उन्हें रास नहीं आता 
एकाएक जीने की आशा 
बलबती मन में |
पाकर स्वप्न सुन्दरी 
सजाते हैं एक आवरण 
अपने  इर्दगिर्द
अनुभव सजाना चाहते
आसपास सभी |
सफलता  चूमती  उनके कदम 
घोडी चढ़
वह उच्च शिखर 
  छूना  चाहते सभी 
पर चन्द लोग ही
 जी पाते है 
ऐसे अदभुद  क्षण 
आशा





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: