01 सितंबर, 2018

बरसात


जब भी फुहार आती है

 ठंडी बयार चलती है
तन भीग भीग जाता है
मन भी कहाँ बच पाता है |
मन गुनगुनाता है
सावन के गीत
होते मन भावन
मन उनमें ही रम जाता है |

बरसात में जब बिजली कड़के
जल बरसे झमाझम 
उमड़ घुमड़ बादल 
इधर से आये उधर को जाए 
तरबतर सारी धरती कर जाए 
धरती पर हरियाली छाये 
बरसात का मौसम 
मन को भा जाए | 


आशा 
















1 टिप्पणी:

  1. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना सोमवारीय विशेषांक १५ जुलाई २०१९ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: