15 जून, 2012

चाँद ने चांदनी लुटाई


 चाँद ने चांदनी लुटाई
शरद पूनम की रात में
सुहावनी मनभावनी
फैली शीतलता धरनी पर
कवि हृदय विछोह उसका
सह नहीं पाते
दूर उससे रह नहीं पाते
हैं वे हृदयहीन
जो इसे अनुभव नहीं करते
इसमें उठते ज्वार को
महसूस नहीं करते
कई बार इसकी छुअन
इसका आकर्षण
ले जाती  बीते दिनों में
वे पल जीवंत हो उठते  
आज भी यादों में
है याद मुझे वह रात
 एक बार गुजारी थी
शरद पूर्णिमा पर ताज में
अनोखा सौंदर्य लिए वह
जगमगा रहा था रात्रि  में
आयतें  जो उकेरी गईं
चमक उनकी  हुई दुगनी
उस हसीन  चांदनी में
आज भी वह दृश्य
नजर आता है
बंद पलकों  के होते ही  
बीते पल में ले जाता है
उस  शरद पूर्णिमा की
याद दिलाता है |
आशा

13 टिप्‍पणियां:

  1. सैकड़ों पूनम बिखेरी चांदनी,

    ख़ास थी पर शरद वाली, ठीक दीदी ।

    वह सुहावन मनभावन शीतलता

    हृदय में अमरत्व पाली, ठीक दीदी ।।

    जवाब देंहटाएं
  2. उम्दा काव्य चित्र, ऐसे ही पूर्णिमा को एक महाकाव्य रचा गया रामगढ में मिलिए सुतनुका देवदासी और देवदीन रुपदक्ष से।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर आशा जी....
    मेरी भी तमन्ना है कि ताज देखूं चांदनी रात में.....
    पहले तो आतंकवाद के चलते रात में जाने पर रोक लगा दी थी.......

    सादर.

    अनु

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    सुप्रभात...आपका दिन मंगलमय हो।

    जवाब देंहटाएं
  5. आपके ब्लॉग की चर्चा। यहाँ है, कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराएं

    जवाब देंहटाएं
  6. उन मधुर पलों को हम लोगों ने साथ-साथ जिया था ! आपकी सुन्दर रचना ने मुझे भी वह शरद पूर्णिमा की स्निग्ध ज्योत्सना में पगी ताज की उस सुन्दर छवि की याद दिला दी ! बहुत बढ़िया !

    जवाब देंहटाएं
  7. शीतलता लिए बहुत खुबसूरत भाव....

    जवाब देंहटाएं
  8. पूनम की रात की तरह शीतलता लिये खूबशूरत भाव पुर्ण रचना,,,,,,

    RECENT POST ,,,,,पर याद छोड़ जायेगें,,,,,

    जवाब देंहटाएं
  9. ताज महल देखने का अपना भी मन हैं .....खूबसूरत रचना

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: