03 मई, 2016

दामिनी (हाईकू )


१-बरसात में
दमकती दामिनी 
 कहर ढाए |
२-
 बहती नदी 
स्वेत सर्पिणी लगे
हरियाली में |
३-
मरूस्थल में 
जल का स्त्रोत दिखा
काली रात में |
४- 
सूखी पहाड़ी 
 बरसात  की आस
घोर गर्जन |
५-
आसमान में
बादल टकराते
बूंदे आ गईं |
६-
काली घटाएं
दमकती दामिनी
वर्षा की आस |
७-

 वे टकराए 
गर्जन उनका था 
गिरी बिजली |
८-
 दो थे बादल 
 टकराए दोनो ही 
चमकी वह |
 
आशा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: