25 दिसंबर, 2023

हाइकु(प्यार )

१- किसी की याद 

भूल नहीं पाती हूँ 

कितना  सहूँ 


२-मन में आए 

काँटों सा  चुभ जाए 

मनको खले 


३-प्यार आए 

अबोधों पर  फैले 

मन में छिपे 



४-वह  प्यार है 

या  दिखता  छल है 

मालूम किसे 


५-मन का प्यार 

कोई छलावा नहीं 

सच्चा रहता  


६- मैंने किसी से 

छलावा नहीं किया 

प्यार किया है 

1 टिप्पणी:

Your reply here: