![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhV4nf7Y9WgO_chrOCFgk9UwT_utFUyesatOzLE7oUaPCi1A00EfTCjooI5iXIC456tMJQFlrdV6yoyouTD_C0YsNgf6vHZq2MY83ikObD2ii782N4j63FwnV5LdZLKpgk-rfVrJysVu2N9/s1600/38132_138675876161557_100000574365609_286493_535210_n%255B1%255D.jpg)
कण कण में है बास तेरा
पल पल होता अहसास तेरा
फिर सामने क्यूं नहीं आता
क्या कमी रही अरदास में |
पारस को छू लोहा स्वर्ण होता
शिला चरण रज पा हुई अहिल्या
यदि तेरी छाया ही छू पाऊँ
मैं धन्य हो जाऊं |
है एक प्रार्थना तुझसे
तेरी शरण यदि मैं पाऊँ
जब भी साक्षात्कार हो
तुझमें विलीन हो जाऊं |
आशा