19 दिसंबर, 2023

नौक झोंक


    

 

 

आया सावन का महीना

बाग़ में झूला डलवाया उसने 

अपने भैया से नीम के पेड़ पर 

लकड़ी की पटली रस्सी  मंगवाई बीकानेर से |

खूब ऊंची ऊंची पेंग भरी

 बड़ा आनंद आया झूलने में |

सहेली को लेने आए जीजा जी

वह चली ससुराल खुशी से

वह  देखती रही  राह

 अपने प्रियतम की |

आते ही उल्हाने दिए

 क्यों न याद आई उसकी 

वह  कब से राह देख रही थी 

कैसे भूले राह घर की |

 कुछ दर की नौक झोंक शिकायतें 

फिर मेल मिलाप हुआ धीरे से 

वह जल्दी से तैयार हुई 

अपनी ससुराल जाने के लिए |

आशा सक्सेना 


18 दिसंबर, 2023

हाइकु

 

१-यह क्या किया

तुमने याद किया

क्या  ठीक किया 

२- तेरी बंसी ने 

 मन मोह लिया है

  सुनी जब से

३-पीली कसौटी

काली कमली ओढी

चले वन को

४-राधा  नाचती

-कान्हां की राह देखती

कदम तले

५-ऊधव आए

दी  शिक्षा  गोपियों को

मोह न पालो   

६-बाल गोपाल  

दिखते चहु ओर

गोपिया खुश 

७-गोकुल आए

पालने में झूलते

नन्द  लाल हैं 

17 दिसंबर, 2023

राह भटका एक तोता




 राह  भटका एक पक्षी 

आ कर बैठा बाहर दीवार पर 

जैसे ही दरवाजा खुला खिड़की का 

वह आ बैठा उसे के द्वार पर |

जब किसी ने ध्याँन न  दिया 

आवाज लगाई मिठ्ठू ने मधुर 

बोला मिठ्ठू मिठठू मिठ्ठू

सब को आकृष्ट किया उसने |

फिर उड़  कर  आ बैठा 

मंदिर के  दरवाजे पर 

सब ने सोचा भूखा  है 

लाकर दिया उसे अमरुद |

बहुत प्रेम से खाया उसने 

 जब संतुष्ट हुआ उड़ चला

 दरवाजे पर बैठ कर

 मीठी तान सुनाई सब को |

रात हुई वह सो रहा वहीं पर 

प्रात की मंद हवा ने उसे जगाया 

उसने अपने मधुर कंठ से 

हमें जगाया गाकर 

सुबह कि चाय पर 

हमने बिस्कुट लिया हाथ में 

उसकी ओर खाने को बढाया 

 बड़े प्यार से चोंच से पकड़ा

 और स्वाद ले  कर खाया उसने||

 फिर से उसे रौशनी  दिखी 

शायद किसी ने 

 प्यार से आवाज दी उसे 

वह  पंख फैला कर  उड़ चला

 अनजानी  राह पर 

हम देखते ही  रह गए

वह  फिर लौट कर न आया 

कई दिन भर उसे याद किया

 मन को दुःख पहुंचाया 

जब आगत को देखा जाते |

आशा सक्सेना 


16 दिसंबर, 2023

आखिर कब तक राह देखते

 उसने वादा किया थाऔर न लौटा 

 मुझे धोखा दिया 

कहाँ खोजूं कहाँ जाऊं 

उसको खोजने  के लिए |

उसने जो पता बताया था

 फोन नम्बर दिया था 

वे दौनों  तो झूटे निकले  |

वहां जाकर पूंछा लोगों से

 कोई बता न पाया 

मन बहुत  बोझिल हुआ 

फिर खोजने का मन नहा |

जब गंभीरता से सोचा 

अपने से प्रश्न किया 

उसे ही हल करना चाहा 

तब असलियत जान पाया |

कितनों को गुमराह किया था उसने 

 |जाने कितनों को गुमराह किया था उसने 

उसका सच कोई नहीं जान पाता था |

सभी को गुमराह

 कर देता था वह अपनी मीठी बातों से

 जब उसे खोजा जाता  

उसका कोई पता नहीं मिल पाता था 

लोग खोजते रह जाते थे  |

राह देख हार जाते  थे 

उम्मीदों पर कैसे टिकते 

बहुत दुखी होते थे 

आखिर कब तक राह देखते  |

आशा सक्सेना 

15 दिसंबर, 2023

अजनवी कहाँ से आया

 

अजनवी कहाँ से आया 

किसके पास ठहरा 

किस कारण से

 किसी ने ज़रा भी ध्यान न दिया|

उसने केवल अपना मतलव साधा

यह भी किसी को न बताया

आगे बढ़ने लगा 

मुस्कान  से आनन भरा|

खुशी भरी हर अंग पर

कारण कोई भी जान न सका

कितना भी जानना चाहा

वह चल दिया  |

नहीं किसी ने ध्यान दिया

लिया दिया कुछ तो रहा

उसकी यादों में एसा  बैठा  

निकल न पाया |

सारी बाते मन में बसी

कैसे उनसे बचा जाए

कोई उपाय न हो पाए

वह घबराए बेचैन हुआ जाए |

आशा सक्सेना

हाइकु

 १- पहले  कभी 

न कोई  चाह रही 

     मैं खो गई 

२ -यादों का होना 

जरूरी नहीं होता 

यदि  काम हो 

३-है आवश्यक 

मन की व्यस्तता है 

रिक्तता  नहीं 

४-ममता हुई 

उसे न भूल पाई

 यही है सत्य 

५- कैसे मकान 

 रहवासी के बिना 

आत्मीयता के 

६-यह प्यार है 

कोई जुलम नहीं 

मिलन होना  

आशा सक्सेना 


14 दिसंबर, 2023

कागज़ और कलम

 

कोरा कागज़ है मन मेरा

स्याही भी नहीं है लिखने को

पर चाहत है मन में आए  

 विचारों  को कलमबद्ध करने की

 कागज़ पर उतारने की |

कहीं यदि स्याही मिल पाई

 यदि इसमें  सफल हो पाई  

मन में अपार शांती आएगी  

 मनोकामना पूर्ण हो जाएगी |

यदि ऐसा नहीं हो पाया

मन में बेचैनी बढ़ेगी

जीवन अधूरा रह जाएगा

कभी संतुष्ट न हो पाएगा |

स्याही न मिलने पर

कोई तो लेखनी मिलेगी

जिससे अपने भाव लिख कर

अधूरा स्वप्न पूरा हो पाएगा |

आशा सक्सेना