24 जुलाई, 2015

कैसा न्याय

है यह कैसा न्याय प्रभू 
धनिक  फलता फूलता 
गरीब और गरीब हो जाता
 अपनी बेबसी पर रोता |
भोजन का अभाव सदा 
भूखा उठाता भूखा सुलाता 
अन्न के अभाव में 
वह जर्जर होता जाता |
अमीर कद्र न जानता 
पेट भरा होने पर
 अनादर अन्न का करता
घूरे तक पर फैकता |
आया हूँ तेरे द्वार आज 
न्याय की अपेक्षा है 
खाली हाथ न लौटाना 
होगा तेरा उपकार प्रभू |
भूखे को भोजन देना 
अपना संरक्षण देना 
प्यार की सौहाद्र की 
उपेक्षा न होने देना |
अमीर गरीब के मध्य 
खाई बढ़ न जाए
सौहाद्र बनाए रखना 
 सम दृष्टि सभी पर  रखना |
आशा



22 जुलाई, 2015

असंतोष

चक्र व्यूह के लिए चित्र परिणाम

सुख साधन जोड़े थे 
उनको जिया जी भर के 
यथा संभव खुशियां  समेटीं 
फिर भी असंतोष मन में |
है यह कैसा चक्रव्यूह 
अभिमंन्यू  सा फैसता गया 
सभी यत्न विफल हुए 
बाहर निकलने में |
कभी पढ़ा था 
संतोषी सदा सुखी 
पर वह रह गया वहीं 
जीवन में न उतर पाया |
आकांक्षाएं बढ़ती गईं 
पूर्ति जिनकी थी असंभव 
संयम की नाव डगमगाई 
समूचा हिला गई |
विकराल रूप ले लहरों ने
बीच भंवर तक पहुंचाया 
जीवन नैया डूब रही 
असंतोष के  भंवर में |
जीवन भार सा हुआ 
संतुष्टि के अभाव में 
खुशियाँ सारी खो गईं 
जीवन के अंतिम पड़ाव में |
आशा