16 अक्तूबर, 2018

न जाने किसकी नजर लगी



मेरी खुशियों को
न जाने किस की
नजर लगी 
सह न पाए लोग
मैं जब हंसी |
रोने पर तो बहुत
तसल्लियाँ मिलीं 
पर सब सतही
बातों की दूकान लगीं |
खिल्ली उड़ाने से
 खुदको रोका क्यूँ कि
दोनो हाथ बंधे हैं
 संस्कारों से |

आशा

15 अक्तूबर, 2018

दशहरा


दशहरा मिलन
की बेला आई 
बड़ा था बच्चों को 
इंतज़ार इसका 
नए कपडे,नए जूते
  और  मिठाई 
पाने को था
बेकरार मन 
सबसे बड़ा लालच था 
रावण दहन 
करने जाने का 
वहां पहुँच 
राम जी की सवारी 
देखने का 
दस शीश
 क्या सच में
 होते रावण के ?
हर बार यही प्रश्न 
मन में उठता था 
पर किसी के उत्तर से
 न होती संतुष्टि 
पर दशहरा मैदान जाने की 
उत्सुकता कम न होती 
रोजाना दिन गिन कर 
कटते दिन |
आशा

14 अक्तूबर, 2018

मन चाहता








+



काली कजरारी
 आँखें तेरी
 गहराई उनमें
झील सी 
 मनमोहक 
अदाएं उनकी
उनमें डूब जाने
 को दिल होता
अधर तेरे
 सुर्ख गुलाब से
  दंतपंक्तियाँ
 अनार सी

अधर चूमने  का
 मन होता
काली जुल्फों से
ढका मुख मंडल
प्यार दुलार से
 बड़े जतन से 
उन्हें सम्हालने को
 मन चाहता 
मीठी मधुर
 स्वर लहरी तेरी 
सुनते रहने को 
मन चाहता |
आशा



10 अक्तूबर, 2018

उलझन







ज़िन्दगी की तंग गलियों में
पग धरते ही उलझने ही उलझने
जब तब शूल सी चुभतीं हैं
कर देती हैं लहूूलुुहान पैरों को
छलनी तन मन को
एक समस्या हल न होती
दूसरी मुँँह फाड़ हो जाती उपस्थित
धीरे धीरे आदत हो जाती
उलझनों के साथ जीने की
बीच में गत्यावरोध अवश्य
सहन करने होते
कभी मन असंतुष्ट होता
ऐसी क्या जिन्दगी
कभी प्रसन्न न हो पाते
पर हिम्मत नहीं हारते
समस्याओं का 
कभी तो अंत होगा
रोज़-रोज़ की उलझनों से
छुटकारा मिलेगा |

आशा

07 अक्तूबर, 2018

विपरीत विचारों में होता आकर्षण

नभ में छाई काली घटा
दो बादल आए
आपस में मिले टकराए
गर्जन तर्जन किया
बिजली कड़की
बनी गवाह दौनों के बीच
विपरीत विचारों में
होता आकर्षण
वही हाल हमारा है
कहने को तो मन नहीं मिलते
पर जितनी भी दूरी बनाओगे
हम उतने नजदीक होते जाएंगे
तुम्हारी बेवफाई का सिला
हम दम वफा से देंगे |
आशा