31 जनवरी, 2019

संग्रह यादों का


                                         

       
                      कुछ तो ऐसा है तुममें    

तुम्हारी हर बात निराली है
कोई भावना जागृत होती है
एक कविता बन जाती है
लिखते-लिखते कलम न  थकती
हर रचना कुछ कह जाती
मुझको स्पंदित कर जाती 
है गुण तुममें सच्चे मोती सा
निर्मल सुंदर चारु चंद्र सा
एक-एक मोती सी 
तुम्हारी  लिखी हर  कविता
कैसे चुनूँ और पिरोऊँ 
फिर उनसे माला बनाऊँ
 माला में कई होंगे मनके 
 किसी न किसी की कहानी कहेंगे
संग्रह उन सब का करूँगा
और रूप पुस्तक का दूँगा
हर कृति कुछ बात कहेगी
मन को भाव विभोर करेगी
तुम्हारी याद मिटने ना दूँगा
हर किताब सहेज कर रखूँगा |

30 जनवरी, 2019

उन यादों में खो जाएं




 
यहां आओ पास बैठो
 हम उन यादों में खो जाएं
वे गीत गुनगुनाएं जो कभी गाया करते थे
उन्हें रचते थे एक दुसरे को सुनाया करते थे
जो प्यार छिपा था उनमें आओ उसे फिर दोहराएं
मुझसे कहीं दूर न जा सकोगे
अटूट प्यार के बंधन को यूं ठुकरा न सकोगे
कैसे भुला पाओगे
जब भी यह मौसम आएगा उन यादों को साथ लाएगा
बार बार वहीँ ले जाएगा
जहां कभी हम मिलते थे अपनी रचनाएं गाते थे
कई धुनें बनाते थे
जब भी आँखें बंद करोगे याद आएंगे वे लम्हें
आखें नम हो जाएगीं
उन्हें विदा ना कर पाओगे
ऐसा कुछ भी तो नहीं था जिसे सच समझ बैठे
कुछ ऐसा कर गए
जिसे सोचना भी कठिन था
अब सीख लिया है वह चर्चा कभी ना हो
जो दिल में चुभ जाए
 घाव कर जाए हमें दुखी कर जाए
कभी लव पर वे बातें नहीं आएंगी
गैरों के समक्ष चर्चा का विषय ना बन पाएंगी
चिंता नहीं है कि लोग क्या कहेंगे
पर बंधन यदि टूटा
मुझे मिटा कर रख देगा जीवन वीरान कर देगा
है मेरी इच्छा बस इतनी
हम दौनों फिर से गीत लिखें पहले से प्यार मैं खो जाएं
मेरी  अधूरी चाह छोड़
तुम कहीं भी ना जा सकोगे
यदि भूले से हुआ ऐसा मुझे कभी ना पा सकोगे
फिर एकाकी कैसे रह पाओगे |
आशा

26 जनवरी, 2019

बाई पुराण



बाई पुराण पर कितना लिखूं
शब्द कम पड़ जाते हैं
हमारी बाई है  सब से अलग  
चाहे जब छुट्टी  मनाती
आती है  होली दीवाली
आते ही बड़ा उपहार मांगती
काम की न काज की
ढाई मन अनाज की की
 कहावत पूर्ण रूप से चरितार्थ करती
उस पर करना पड़ता एतवार
रह गए उपहास बन कर
हमारी वेदना कोई न समझे
बेवकूफ समझ कर हमें
समझ में आता है सब
पर क्या करें अब
बुढ़ापे का कोई न सहारा
यही जान जीना हराम किया हमारा
अपना दुःख किसे बताएं
जो भी आता ज्ञान बाटता
क्या है दोष हमारा
कोई समझ नही न पाता
सारा दोष हमारा ही बताता |
आशा

23 जनवरी, 2019

अवसाद








a
अवसाद





थी   प्रसन्न  अपना घर  संसार बना कर
व्यस्तता ऎसी बढ़ी
 कि खुद के वजूद को  भूली
वह यहाँ आ कर ऐसी उलझी
 समय ही न मिला खुद पर सोचने का
जब भी सोचना प्रारम्भ किया
मन में हुक सी उठी
वह क्या थी ?क्या हो गई ?
क्या बनना चाहती थी ?
क्या से क्या होकर रह  गई ?
 अब तो  है निरीह प्राणी
अवसाद में डूबती उतराती
सब के इशारों पर भौरे सी नाचती 
रह गई है  हाथ की कठपुतली हो कर
ना सोच पाई इस से   अधिक कुछ
कहाँ खो  गई आत्मा की  आवाज उसकी
यूँ तो याद नहीं आती पुरानी घटनाएं
 जब आती हैं अवसाद से भर देती हैं 
 मन   ब्यथित कर जाती हैं
उसका अस्तित्व कहीं  गुम हो गया है
उसे  खोजती है या अस्तित्व उसे
कौन किसे खोजता है?
है एक  बड़ी पहेली जिसमें उलझ कर रह गई है 
अवसाद में फँसी ऐसी कि
कोई मार्ग नहीं मिलता आजाद होने का
 अपना अस्तित्व खोजने  का 
  समस्याओं का समाधान खोजने का |

आशा

22 जनवरी, 2019

जिए जा रहे हैं


जिए जा  रहे हैं 
मर मर कर जिए जा  रहे हैं
जीवन को खींछे  जा   रहे हैं
जिन्दगी की गाड़ी न थमती
 उसे ही ढोना है
आखिर कब तक सहारा देगा
न जाने कब थम जाएगा
कौन जाने क्या होगा  
पर हमने हार न मानी है
खून पसीना एक कर
साहस जुटा रहे हैं
हर समस्या का समाधान
जितनी भी कठिनाई आए
कोशिश उसे हल करने की
मन में जुटा रहे हैं
मोर्चा छोड़ नहीं  रहे हैं
जीने की इच्छा आहत हुई है
हो गई है  बोझ अचानक
उसे ही सहे जा  रहे है
एक पहिया हुआ खराब
अब बारी है दूसरे की
जब तक जीना है
कुछ एसा ही सहना है|

आशा

19 जनवरी, 2019

जब भी देखा उसने


जब भी  देखा उसने
 हसरत भरी निगाहों से
मन की बात
 जवान पर आ ही गई
पर अचानक चुप्पी देखी 
जब देखा शब्दों का
 टोटा हुआ है
मूंह  तक आते आते 
 कहीं अटक जाते 
जाने कहाँ खो जाते 
सोचने को बाध्य हुआ
ऐसा क्या करूँ कि 
अपनी बात स्पष्ट कर पाऊं
तभी एक करिश्मा हुआ
न जाना कैसे उसने
 मेरे दिल की बात सुन ली
जीवन खुशरंग हुआ 
 मेरी जिन्दगी  में
दूध में चीनी की तरह 
 वह इक नई  जिन्दगीं
 सी घुलने लगी मुझमें |
आशा