24 जनवरी, 2012

अपेक्षा

हूँ स्वतंत्र ,मेरा मन स्वतंत्र
नहीं स्वीकार कोइ बंधन
जहां चाहता वहीं पहुंचता
उन्मुक्त भाव से जीता
नियंत्रण ना कोइ उस पर
निर्वाध गति से सोचता
जब मन स्वतंत्र
ना ही नियंत्रण सोच पर
फिर अभिव्यक्ति पर ही रोक क्यूं ?
जब भावना का ज्वार उठता
अपना पक्ष समक्ष रखता
तब वर्जना सहनी पडती
अभिव्यक्ति परतंत्र लगती |
कानूनन अधिकार मिला
अपने विचार व्यक्त करने का
कलम उठाई लिखना चाहा
कारागार नजर आया |
अब सोच रहा
है यह किसी स्वतंत्रता
अधिकार तो मिलते नहीं
कर्तव्य की है अपेक्षा |
आशा








17 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. अब सोच रहा
    है यह किसी स्वतंत्रता
    अधिकार तो मिलते नहीं
    कर्तव्य की है अपेक्षा |

    sach me ...bilkul theek likha hai ...
    sarthak rachna ....

    जवाब देंहटाएं
  3. जब मन स्वतंत्र
    ना ही नियंत्रण सोच पर
    फिर अभिव्यक्ति पर ही रोक क्यूं ?

    bahut khoob

    जवाब देंहटाएं
  4. हूँ स्वतंत्र ,मेरा मन स्वतंत्र
    नहीं स्वीकार कोइ बंधनWAAH.

    जवाब देंहटाएं
  5. सत्य है आजकल अभिव्यक्ति पर भी कड़े पहरे हैं ! स्वतन्त्रता तो कहने भर की है ! सुन्दर रचना !

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर प्रस्तुति है आपकी.

    कई बार आपके ब्लॉग पर आने की कोशिश की.
    खुल ही नही रहा था आपका ब्लॉग.
    न जाने क्या अड़चन थी.

    आपकी प्रस्तुति सोचने के लिए मजबूर करती है.
    आभार

    समय मिलने पर मेरे ब्लॉग पर आईयेगा,आशा जी.

    जवाब देंहटाएं
  7. bahut sundar aasha ji.......

    फिर अभिव्यक्ति पर ही रोक क्यूं ?

    anmol line hai ye.......

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    --
    गणतन्त्रदिवस की पूर्ववेला पर हार्दिक शुभकामनाएँ!
    --
    आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा आज के चर्चा मंच पर भी की गई है!
    सूचनार्थ!

    जवाब देंहटाएं
  9. फिर अभिव्यक्ति पर ही रोक क्यूं ?
    जब भावना का ज्वार उठता
    अपना पक्ष समक्ष रखता
    तब वर्जना सहनी पडती
    अभिव्यक्ति परतंत्र लगती |.............वाह बहुत बढिया



    फिर भी कवि मन कभी ना कभी अपने मन की बात लिख ही जाता हैं ..

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत बढ़िया लिखा है|बहुत सुन्दर..

    जवाब देंहटाएं
  11. फिर अभिव्यक्ति पर ही रोक क्यूं ? behad sundar rachana...

    जवाब देंहटाएं
  12. बहूत सुंदर
    बेहतरीन अभिव्यक्ती ..

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत सुंदर भावपूर्ण प्रस्तुति|
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें|

    जवाब देंहटाएं
  14. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें|

    जवाब देंहटाएं
  15. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं....!
    जय हिंद...वंदे मातरम्।

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: