16 जुलाई, 2012

प्यासा मन


प्यासी धरती प्यासा सावन
प्यासा पपीहे का तन मन
घिर आई काली बदरिया
पर वह न आए आज तक
आगमन काली घटाओं का
नन्हीं जल की बूंदों  का
हरना चाहता ताप तन मन का
पर यह हो नहीं पाता
अब है हरियाली ही हरियाली
जहाँ तक नजर डाली
भीगे भीगे से सनोवर
उल्लसित होते सरोवर
फिर भी विरहणी की उदासी
कम होने का नाम न लेती
जब पिया का साथ न होगा
प्यासा मन प्यासा ही रहेगा |
आशा


11 टिप्‍पणियां:

  1. विरहनी के मन की दशा को कहती सुंदर अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  2. जितना भी सावन बरस जाये पर
    जब तक पीया का साथ नहीं होगा
    मन प्यासा ही रहेगा
    विरह वेदना व्यक्त करती रचना...

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि-
    आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल मंगलवार (17-07-2012) को चर्चा मंच पर भी होगी!
    सूचनार्थ!

    जवाब देंहटाएं
  4. सुन्दर भाव |
    सावन आ गया है |
    सादर ||

    जवाब देंहटाएं
  5. प्यास तो प्रेम से ही बुझती है....
    सुन्दर रचना आशा जी.

    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  6. prem ke bina wo har cheej jo pyaas bhujhaane ka prayas karti hai aag me ghee jaisi hee hai..sunder rachna.sadar pranaam ke sath

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुन्दर रचना आशा जी..आभार

    जवाब देंहटाएं
  8. विरहिणी के मन की कसक को बड़ी खूबसूरती से बाँधा है ! बहुत प्यारी रचना !

    जवाब देंहटाएं
  9. सुंदर!!
    सावन भी और पिया भी दोनो हैं !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: